CM Nayab Singh

हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने सीएम सैनी व प्रदेशाध्यक्ष के साथ की अहम बैठक

293 0

चंडीगढ़ः हरियाणा में अगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो चुकी है। बीते दिनों मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात की थी। इसके बाद अब आज प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने पीएम मोदी से मुलाकात कर अगामी चुनाव पर चर्चा की। इस मुलाकात पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने सोशल हैंडल एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी।

वहीं अब केंद्रीय मंत्री और हरियाणा बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान का सोमवार को चंडीगढ़ दौरे पर आए हैं। इस दौरान उन्होंने सीएम आवास पर एक अहम बैठक की।

इस बैठक में हरियाणा भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini), भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, संगठन मंत्री व प्रदेश महामंत्री मौजूद रहे। बैठक में अगामी विधानसभा चुनाव पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ हरियाणा फतह की रणनीति बनाई गई।

बता दें कि हरियाणा विधानसभा में लगभग 100 दिन बाकी हैं। ऐसे उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी चर्चाएं संभव हैं। प्रदेश में सरकार के खिलाफ 10 वर्षों की एंटी एनकंबेसी के मद्देनजर भाजपा चुनावी रणनीति बनाने में जुटी हुई। पार्टी जातीय समीकरण के जिताउं उम्मीदवारों को तरहजीह देगी। ऐसे में संभव है कि बहुत से मौजूदा विधायकों के नाम के आगे पूर्व विधायक लग जाए।

Related Post

ज्योतिरादित्य सिंधिया

मध्य प्रदेश से राज्यसभा में जाएंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया, एलान जल्द

Posted by - March 6, 2020 0
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश से कांग्रेस पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा में भेजने का फैसला कर लिया है। पार्टी…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया ‘श्री गणेश मंगलाचरण’ का विमोचन

Posted by - May 1, 2025 0
देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में मंगलेश डंगवाल द्वारा रचित ‘‘श्री गणेश मंगलाचरण‘‘ का…
E-Vehicle Charging Station

साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर स्थापित किया गया पहला ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन

Posted by - May 5, 2024 0
गाजियाबाद। सतत विकास की दिशा में एनसीआरटीसी ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए साहिबाबाद स्टेशन पर पहले इलैक्ट्रिक वाहन…