CM Vishnudev Sai

100 मिलियन पार, मोदी का परिवार वसुधैव कुटुम्बकम् : सीएम साय

250 0

रायपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रधानमंत्री मोदी के एक्स हैंडल पर फॉलोवर्स की संख्या 100 मिलियन हो गयी है। प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे अधिक फॉलोवर्स वाले राजनेताओं में से एक हैं। प्रधानमंत्री मोदी की दुनिया भर में लोकप्रियता अद्वितीय है। तमाम सोशल मीडिया साइट्स पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने आज साेमवार काे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 100 मिलियन फॉलोवर्स होने पर अपने एक्स हैंडल पर लिखा ‘100 मिलियन पार, मोदी का परिवार वसुधैव कुटुम्बकम्। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 100 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता बन गए हैं।

Related Post

CM Vishnudev

बस्तर के लोगों के लिए वरदान साबित होगा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल: मुख्यमंत्री

Posted by - September 3, 2025 0
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मंत्रालय महानदी भवन…
CM Bhajanlal Sharma

अधिवक्ताओं की सेवा और समर्पण ने भारतीय न्याय व्यवस्था को नये आयाम प्रदान किए: भजनलाल

Posted by - June 29, 2025 0
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि अधिवक्ता हमारी न्याय प्रणाली का अभिन्न अंग है। उनकी सेवा…