Chardham Yatra

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से रोकी

276 0

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में मौसम विभाग ने 7 और 8 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) रविवार को अस्थायी रूप से रोक दी गई।

गढ़वाल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा (Chardham Yatra)  स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल में 7 और 8 जुलाई को भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है, इसके मद्देनजर सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया जाता है कि वे 7 जुलाई को ऋषिकेश से आगे चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के लिए रवाना न हों। जो श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर निकल चुके हैं उन्हें मौसम ठीक होने तक उसी स्थान पर रुकना चाहिए जहां वे अभी हैं।

उत्तराखंड में नदियां भी उफान पर हैं। जोशीमठ के पास विष्णु प्रयाग में अलकनंदा नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है, अलकनंदा विष्णु प्रयाग में धौली गंगा में मिल जाती है।

अल्मोड़ा जिले में शनिवार शाम को रामनगर से रानीखेत और अल्मोड़ा को जोड़ने वाला पुल पानी के तेज बहाव को सहन नहीं कर पाया। देखते ही देखते यह पुल क्षण भर मे ताश के पत्तों की तरह ढह गया।

चमोली जिले में भूस्खलन के बाद पहाड़ी से गिर रही चट्टानों की चपेट में आने से हैदराबाद के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। दोनों मोटरसाइकिल से बद्रीनाथ से लौट रहे थे।

पिछले कुछ दिन से उत्तराखंड के विभिन्न भागों में भारी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हो रहा है तथा बद्रीनाथ जाने वाला राजमार्ग कई स्थानों पर पहाड़ी से नीचे गिर रहे मलबे के कारण अवरुद्ध हो गया है।

Related Post

CM Dhami

मोरारी बापू जी की अमृतवाणी से हमें जीवन को राममय बनाने की प्रेरणा मिलती: सीएम धामी

Posted by - May 4, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को नंदप्रयाग में आयोजित राम कथा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने…
Fake documents used in the registration of Ansari's ambulance

अंसारी की एंबुलेंस के पंजीकरण में फर्जी कागजात इस्तेमाल

Posted by - April 5, 2021 0
बाराबंकी (उत्तर प्रदेश), चार अप्रैल (भाषा) बहुजन समाज पार्टी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी द्वारा इस्तेमाल की गई एंबुलेंस के…
CM Bhajanlal

कार्यकर्ता चिंता ना करें, आपका काम कैमरे की नजर में हैं, आपकी चिंता हम करेंगे: सीएम भजनलाल

Posted by - March 21, 2024 0
कोटा। भारतीय जनता पार्टी के कोटा कलस्टर की तीनों लोकसभा सीटों यथा कोटा, झालावाड़ और भीलबाड़ा के सूचीबद्ध कार्यकर्ताओं की…