Maharishi Dayanand University

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की यूजी तथा पीजी परीक्षाएं आज से शुरू

249 0

चंडीगढ़। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (Maharishi Dayanand University)  रोहतक (एमडीयू) की स्नातकीय (यूजी) तथा स्नातकोत्तर (पीजी) परीक्षाएं आज से प्रारंभ हो गई हैं।

एमडीयू (Maharishi Dayanand University) कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने आज रोहतक में विश्वविद्यालय परिसर तथा संबद्ध महाविद्यालय में परीक्षा केन्द्रों का दौरा कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

प्रो. राजबीर सिंह ने संबंधित परीक्षा केंद्र अधीक्षकों, परीक्षकों से परीक्षा व्यवस्था की फीडबैक ली। उन्होंने परीक्षार्थियों से संवाद भी किया। एमडीयू के डीन, एकेडमिक एफेयर्स प्रो. ए.एस. मान इस दौरे के दौरान साथ रहे।

कुलपति तथा डीन ने सबसे पहले जाट महाविद्यालय, रोहतक का औचक निरीक्षण किया। तदुपरांत कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने एमडीयू कैंपस में विधि विभाग, इमसॉर तथा आईएचटीम में संचालित परीक्षाओं का जायजा लिया।

एमडीयू (Maharishi Dayanand University) के यूजी/पीजी के 103 पेपरों की परीक्षाएं आज एमडीयू कैंपस तथा संबद्ध महाविद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गईं।

Related Post

TVSN Prasad

मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

Posted by - April 16, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद (TVSN Prasad) ने बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को उनकी जयंती (Ambedkar Jayanti)…
Kiran Chaudhary

किरण चौधरी निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित, सीएम की मौजूदगी में मिला सर्टिफिकेट

Posted by - August 27, 2024 0
चंडीगढ़। भाजपा नेत्री किरण चौधरी (Kiran Chaudhary) संसद पहुंच गईं हैं। दीपेंद्र हुड्डा के इस्तीफे के बाद खाली हुई राज्यसभा…
lu

LU में वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए शुरू होगा पार्ट- टाइम M.Tech कोर्स

Posted by - May 2, 2022 0
नई दिल्ली।  लखनऊ यूनिवर्सिटी (LU)  2022-23 अकेडमिक ईयर के लिए वर्किंग प्रोफेशनल्स पार्ट- टाइम (M.Tech) कोर्स की शुरुआत करेगा। इंजीनियरिंग…
CM Nayab Singh Saini

पीजीआईएमएस रोहतक में शुरू होगा स्टेट ट्रांसप्लांट सेंटर : नायब सिंह

Posted by - June 18, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीजीआईएमएस),…