sensex

कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ा

633 0

मुंबई। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) में सोमवार को कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स (Sensex) अंक से अधिक चढ़कर 49,608 अंक से ऊपर निकल गया।

Budget Webinar में बोले पीएम मोदी, प्रोसेस्ड फूड का वैश्विक मार्केट में करना होगा विस्तार

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) में सोमवार को कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स (Sensex) 500 अंक से अधिक चढ़कर 49,608 अंक से ऊपर निकल गया। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था के सकारात्मक दायरे में पहुंच जाने पर निवेशकों में उत्साह देखा गया। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के शुरुआती दौर में 508.98 अंक यानी 1.04 प्रतिशत बढ़कर 49,608.97 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 153.15 अंक यानी 1.05 प्रतिशत बढ़कर 14,682.30 अंक पर रहा।

सेंसेक्स  (Sensex) की बढ़त इसमें शामिल करीब करीब सभी शेयरों में आई बढ़त के आधार पर रही। इससे पहले गत सप्ताहांत शुक्रवार को बीएसई सेंसेकस (Sensex) 1,939.32 अंक यानी 3.80 प्रतिशत टूटकर 49,099.99 अंक पर बंद हुआ था। पिछले साल चार मई के बाद यह बाजार में किसी एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट थी। वहीं एनएसई का निफ्टी भी शुक्रवार को 568.20 अंक यानी 3.76 प्रतिशत गिरकर 14,529.15 अंक पर बंद हुआ। चालू वित्त वर्ष की अक्ट्रबर- दिसंबर तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) एक साल पहले की इसी अवधि के मुकाबले 0.4 प्रतिशत बढ़ा है। शुक्रवार को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों में यह कहा गया है।

एशिया के अन्य बाजारों में भी सकारात्मक रुख बना हुआ है। अमेरिका में प्रोत्साहन पैकेज के मामले में कुछ समर्थन मिलने से भी निवेशकों की धारणा में सुधार रहा। इस बीच वैश्विक ब्रेंट कचचे तेल का भाव 0.58 प्रतिशत नीचे रहकर 65.59 डालर प्रति बैरल पर रहा।

 

Related Post

देशभर में बारिश बनी आफत, सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद, यूपी में मुआवजा देगी सरकार

Posted by - October 18, 2021 0
नई दिल्ली। देशभर में इस बार मॉनसून के दौरान रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। रविवार से शुरू हुई बेमौसम बारिश…
CM Yogi offered prayers at Kalika Mata Temple

मुख्यमंत्री ने कालिका माता मंदिर में की पूजा-अर्चना

Posted by - March 15, 2026 0
मुख्यमंत्री ने कालिका माता मंदिर चित्तौड़गढ़/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को वीरभूमि राजस्थान पहुंचे। उन्होंने जौहर श्रद्धांजलि समारोह…
फडणवीस फिर बने मुख्यमंत्री

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस फिर बने मुख्यमंत्री, अजित पवार डिप्टी सीएम

Posted by - November 23, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी रस्साकस्सी के बीच भाजपा ने बाजी मार ली है। बीजेपी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के…
inflation

Flashback 2019: तीन साल के उच्चतम स्तर पर खुदरा महंगाई, औद्योगिक उत्पादन में गिरावट

Posted by - December 12, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार को अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर दोहरा झटका लगा है। जहां एक तरफ मुद्रास्फीति बढ़ी है। तो…