लखनऊ: राम मंदिर के लिए मुलायम की बहू अपर्णा यादव ने किया 11.11 लाख ऱुपये का दान

810 0

लखनऊ:

राम मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे धन संग्रह अभियान का हिस्सा अब समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव भी बन गयी हैं। एक तरफ जहां अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण(Ram Temple in Ayodhya) की शुरुआत हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह का कार्य भी पूरे जोर-शोर से चल रहा है.।

मौजूदा समय में 150000 टोलियां धन संग्रह का कार्य कर रही हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव(aparna yadav) ने मंदिर निर्माण(Ram Temple in Ayodhya)के लिए 11 लाख रुपए का दान दिया है।

मंदिर निर्माण(Ram Temple in Ayodhya) के लिए 11 लाख रुपए का दान करते समय अपर्णा यादव(aparna yadav) ने ने कहा कि, “मैंने ये स्वेच्छा से किया है। मैं अपने परिवार के लिए जिम्मेदारी नहीं ले सकती. अतीत कभी भी भविष्य के बराबर नहीं होता है।”

अंगवस्त्र देकर अपर्णा ने किया स्वयंसेवकों का स्वागत

राम मंदिर निर्माण(Ram Temple in Ayodhya) के लिए चलाए जा रहे समर्पण निधि अभियान के चलते अपर्णा यादव(aparna yadav) के कार्यालय पर पहुंचे संघ के प्रान्त प्रचारक और स्वयंसेवकों का श्री राम नाम लिखे अंगवस्त्र के साथ स्वागत किया गया।

कार्यालय पर मौजूद अपर्णा यादव(aparna yadav) और उनके सहयोगियों के साथ मौके पर पूर्व राज्य सूचना आयुक्त अरविंद सिंह बिष्ट, पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी गुड्डू समेत अन्य लोगों ने भी समर्पण निधि अभियान से जुड़कर धनराशि का योगदान दिया।

Related Post

अमेरिकी राष्ट्रपति हों या कोई और, न करें कश्मीर पर हस्तक्षेप – अमित शाह

Posted by - October 11, 2019 0
बुलढाना। बुलढाणा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और एनसीपी पर जमकर निशाना…
G-20

G-20: मां अन्नपूर्णा की नगरी में तीन दिन तक दुनिया के खानपान पर दिग्गज करेंगे मंथन

Posted by - April 16, 2023 0
वाराणसी। विश्व की सबसे प्राचीन नगरी काशी में सोमवार से तीन दिवसीय G-20 समिट का शुभारंभ होने जा रहा है।…
Special Children

स्पेशल बच्चों के लिए विद्यालयों में लगेगा स्पेशल मेडिकल एसेसमेंट कैंप

Posted by - June 6, 2023 0
लखनऊ। विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों (दिव्यांग बच्चों) (Special Children) को मेडिकल टेस्ट, सलाह और दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए अब…