वांछित अभियुक्त की तलाश में गई थी चिनहट पुलिस टीम

668 0

लखनऊ। वांछित अभियुक्त की तलाश में छापेमारी करने गई चिनहट पुलिस टीम पर महिलाओं ने हमला बोल दिया। आरोपित महिलाओं ने घर के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा दिया। जिसका फायदा उठाकर वांछित अभियुक्त भाग निकले। चिनहट पुलिस ने आरोपित महिलाओं को गिर तार कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

घर के बाहर खेल रहा मासूम हुआ लापता

चिनहट के हरदासी खेड़ा गांव में गुरूवार को कोतवाली पुलिस दबिश देने पहुंची थी। उसे जानकारी मिली थी कि वांछित जालसाज घर में मौजूद हैं। वो आरोपियों के घर पहुंची तो परिवार की महिलाएं उसके काम में रोड़ा बन गयी। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। इसी का फायदा उठाकर आरोपी भाग निकले। बाद में पुलिस ने फोर्स आने पर कार्रवाई में बाधा डालने वाली उर्मिला, बिन्दु, जूही के अलावा जोगराज को गिर त में ले लिया। सभी पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गयी है। प्रभारी निरीक्षक धंनजय पाण्डेय ने बताया कि एक उपनिरीक्षक, महिला पुलिसकर्मी के संग हरदासी खेड़ा में जालसाजों को पकड़ने गये थे। तभी घर की महिलाओं ने मु य द्वार पर ताला लगा दिया। यही नहीं पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने के अलावा मारपीट में उतारू हो गयीं। जालसाज तो नहीं मिले पर तीन महिलाओं सहित चार लोगों पर कार्रवाई की गयी है जबकि आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Post

आतंकी पन्नू ने दी हरियाणा सीएम मनोहर लाल को धमकी, बोला- घर पर ही रहें, यही अच्छा होगा

Posted by - August 4, 2021 0
खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को धमकी दी है। धमकी में कहा…
CM Dhami

राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए भी कार्य कर रही है

Posted by - December 30, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को जी.एम.एस रोड, देहरादून में स्व. उमेश अग्रवाल की 66वीं जयन्ती के…

मुजफ्फरपुर से आई हैरान कर देने वाली घटना, भीड़ ने नाबालिग को बांधकर दिया इलेक्ट्रि‍क शॉक

Posted by - September 25, 2021 0
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहां भीड़ ने एक मासूम बच्चे को…