death by corona

कोरोना वायरस से केरल में पहली मौत, पत्नी भी कोरोना से संक्रमित

762 0

कोच्चि । केरल में खतरनाक कोरोना वायरस (कोविड 19) से संक्रमित 69 वर्षीय बुजुर्ग की शनिवार को यहां मौत हो गयी। राज्य में कोरोना वायरस से मौत का यह पहला मामला है।

बुजुर्ग व्यक्ति को कोच्चि में कलमस्सेरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां  मौत हो गयी

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि के बाद बुजुर्ग व्यक्ति को कोच्चि में कलमस्सेरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज उनकी मौत हो गयी। उनकी पत्नी भी कोरोना से संक्रमित पायी गयी है।

कोरोना का खौफ: बैंकों से 15 दिनों में हुई 53,000 करोड़ की निकासी

अस्पताल सूत्रों ने बता कि बुजुर्ग की कुछ समय पहले बाईपास सर्जरी हुई थी और वह उच्च रक्तचाप से भी थे पीड़ित 

अस्पताल सूत्रों ने बता कि बुजुर्ग की कुछ समय पहले बाईपास सर्जरी हुई थी और वह उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित थे। उन्होंने बताया कि दंपत्ती 16 मार्च को दुबई से लौटे थे और जिस उड़ान से वे आये थे उसमें सवार सभी 40 लोगों को निगरानी में रखा गया था जिसके बाद सभी को 22 मार्च को अस्पताल में बनाये गए आइसोलेशन वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है।

चालक से संपर्क में आये 40 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया

सूत्रों के अनुसार हवाईअड्डे से निकलने के बाद दंपती जिस वाहन से आये थे उसका चालक भी कोरोना से संक्रमित पाया गया है जिसके बाद चालक से संपर्क में आये 40 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। प्रशासन की तरफ से जारी सख्त दिशा निर्देशों के चलते मृतक के अंतिम संस्कार में कुछ ही लोग शामिल हो सकेंगे।

Related Post

दिल्ली हिंसा

दिल्ली हिंसा मामला SC पहुंचा, वजाहत हबीबुल्लाह ने प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग

Posted by - February 25, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली में नागरिकता कानून CAA को लेकर हिंसक प्रदर्शन चल रहा है। इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की…

महाराष्ट्र: महाड में चट्टान खिसकने से 36 लोगों की मौत, मलबे के नीचे 80-90 लोगों के दबे होने की आशंका

Posted by - July 23, 2021 0
महाराष्ट्र में भारी बारिश और नदियों में उफान आने से लोग बुरी तरह फंस गए हैं, इस बीच रायगढ़ जिले…
प्रियंका चोपड़ा

World Refugee Day : प्रियंका चोपड़ा ने बच्चों संग शेयर किया इमोशनल वीडियो

Posted by - June 20, 2019 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा नोबेल कॉज के बारे में बात करने में कभी पीछे नहीं हटती हैं। प्रियंका चाहे…
CM Vishnudev Sai

विकसित छत्तीसगढ़ के विजन में बहुत ही कारगर साबित होगा चिंतन शिविर : सीएम साय

Posted by - June 1, 2024 0
रायपुर। नया रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के दूसरे और अंतिम दिन शनिवार…