P Chidambaram

कोरोनावायरस से बचाव के लिए केंद्र सरकार का उपाय संतोषजनक : पी चिदंबरम

923 0

नई दिल्ली। पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कोरोना वायरस से बचाव के लिये केंद्र सरकार के उपायों पर संतोष जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिये केंद्र सरकार और उपायों पर काम करे।

क्या हम इसमें और कुछ नहीं कर सकते?

श्री चिदंबरम ने रविवार को ट्वीट करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिये किये गये अब तक के उपाय संतोषजनक हैं, लेकिन क्या हम इसमें और कुछ नहीं कर सकते? कोविड-19 के पॉजिटिव मामले एक हफ्ते में 31 से बढ़कर 84 हो गये हैं। कई राज्य सरकारों ने आंशिक लॉकडाउन की घोषणा की है। अब केंद्र सरकार को इस पर और ध्यान देना का समय आ गया है।

यदि हमारे पास इस वायरस को रोकने के लिए 30 दिन का वक्त है, तो हमें तेजी से और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए

कांग्रेसी नेता ने कहा कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की चेतावनी पर ध्यान देने का समय है। यदि हमारे पास इस वायरस को रोकने के लिए 30 दिन का वक्त है, तो हमें तेजी से और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है।

Related Post

Ganga

गंगा के चंगा करने में नदी संस्कृति को महत्व देने वाले योगी महत्वपूर्ण कड़ी

Posted by - January 6, 2023 0
लखनऊ। कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय गंगा परिषद (National Ganga Council) की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा…
CM Dhami

गणतंत्र दिवस संविधान निर्माण का महापर्व है – मुख्यमंत्री

Posted by - January 25, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या…