अतरंगी रे

‘अतरंगी रे’ में अक्षय के साथ नजर आएंगी सारा, धनुष के साथ करेंगी रोमांस

948 0

नई दिल्ली। अक्षय कुमार जल्द ही सारा अली खान और धनुष के साथ फिल्म में काम करते नजर आएंगे। आनंद एल राय इस फिल्म को लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का नाम ‘अतरंगी रे’ रखा गया है। फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें अक्षय कुमार का रोल काफी खास बताया जा रहा है।

https://www.instagram.com/p/B77iGHQJlos/?utm_source=ig_web_copy_link

अक्षय कुमार के किरदार को लेकर अनांद एल राय ने कहा कि इस किरदार के लिए एक सिक्योर एक्टर की जरूरत थी। अक्षय कुमार अपने अलग-अलग किरदारों के लिए जाने जाते हैं। वहीं, सारा अली खान और धनुष की पेयरिंग को लेकर आनंद एल राय ने कहा कि ये अलग प्रकार की जोड़ी होगी जिसे दर्शक पसंद करेंगे। इस फिल्म को लेकर अक्षय कुमार ने कहा कि मैं हमेशा से आनंद एल राय के काम का प्रशंसक रहा हूं। जब उन्होंने मुझे ये कहानी सुनाई तो मैंने 10 मिनट में इसके लिए हां कह दी।

इस फिल्म को लेकर उन्होंने कहा कि इसकी कहानी दिल को छू लेने वाली है जिसे न कहना मुश्किल था। उन्होंने कहा कि मेरा, सारा और धनुष के साथ का ये कॉम्बीनेशन अपने आप में अतरंगी है। मैं जानता हूं कि आनंद अपने सादगी भरे अंदाज में बेहद खूबसूरत कहानी कहेंगे। मेरा दिल इस किरदार को जाने नहीं देता था।

आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय करने जा रहे हैं और फिल्म इसी साल 1 मार्च को फ्लोर पर जाएगी। हालांकि इसकी रिलीज डेट को लेकर अभी कुछ नहीं कहा गया है। ये एक म्यूजिकल ड्रामा होगा जिसका संगीत एर आर रहमान देंगे।

Related Post

अखिलेश यादव

जैसी कांग्रेस है, वैसी ही बीजेपी, दोनों की नीतियां एक जैसी हैं- अखिलेश यादव

Posted by - April 7, 2019 0
देवबंद। महारैली में गठबंधन के तीनों महारथी, भाजपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे।अखिलेश ने पीएम पर हमला बोलते हुए कहा…

उ.प्र.राज्य सड़क परिवहन निगम में लगा कर्मचारियों के लिए स्वास्थय शिविर

Posted by - February 4, 2021 0
उ.प्र.राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक, धीरज साहू , के निर्देशानुसार इण्डियन ऑयल कॉरपोरेशन के सहयोग से सड़क सुरक्षा…
AIMPLB

अयोध्या में पुनर्विचार याचिका को लेकर AIMPLB का मंथन शुरू, बड़ा एलान संभव

Posted by - November 17, 2019 0
लखनऊ। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल की जाएगी। इस पर मुस्लिम पक्षकारों ने…