CM Yogi

योगी कैबिनेट ने 1.5 लाख कर्मचारियों की नियत यात्रा भत्ता बढ़ाने पर लगाई मुहर

918 0

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें प्रदेश के 1.5 लाख कर्मचारियों को नियत यात्रा भत्ते की सौगात दी है। कैबिनेट ने दिनांक 1 नवंबर 2012 से राजकीय कर्मिकों को दिए जा रहे नियत यात्रा भत्ता/ वाहन भत्ते को 100 के स्थान पर 200, 200 को 300, 300 को 450 व 400 को 600 रुपये कर दिये जाने को मंजूरी दी है।

कर्मियों को मिल रहे मौजूदा भत्ते में तीन गुना वृद्धि की संस्तुति,को मंजूरी

बता दें कि राज्य वेतन समिति ने अपनी सातवीं रिपोर्ट में स्थायी मासिक भत्ता (नियत यात्रा भत्ता) के संबंध में संस्तुतियां दी थी। इसमें कर्मियों को मिल रहे मौजूदा भत्ते में तीन गुना वृद्धि की संस्तुति की गई थी जिस पर कैबिनेट ने मंगलवार को मंजूरी दे दी।

HC ने यूपी पुलिस की बर्बरता पर योगी सरकार को नोटिस जारी, सुनवाई 16 जनवरी को

इसके अलावा, इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

यूपी के प्रदेश आबकारी भांग की फुटकर दुकानों की नियमावली 2019 के प्रस्ताव को मंजूरी दे ही। अब दुकानों का आवंटन ई- लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। गोरखपुर में शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणि उद्यान की तृतीय पुनरीक्षित लागत 234.36 करोड़ जीएसटी मिलाकर मंजूरी। यह 121.34 एकड़ क्षेत्रफल में बनेगा। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान के साथ ही वन्यजीवों के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

प्रयागराज के बहादुरपुर ब्लॉक के कोटवा गांव में बंद पड़ी पीएचसी के स्थान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने के लिए पुरानी जर्जर इमारत को गिराने के प्रस्ताव को मंजूरी। जगद्गुरू रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय अधिनियम में बदलाव। विकलांग की जगह ‘दिव्यांग’ होगा। आईटी इलेक्ट्रॉनिक विभाग की जगह अब दिव्यांगजन विभाग के अधीन होगा। पहले सरकारी मदद नहीं मिल सकती थी अब सरकारी मदद मिल सकेगी।

Related Post

मानहानि का नोटिस

हंगामा करने वाले शिक्षक को खंड शिक्षा अधिकारी ने भेजी मानहानि की नोटिस

Posted by - February 4, 2020 0
गोण्डा। विकास खण्ड-झंझरी में कार्यरत रहे खंड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार गुप्ता ने हंगामा करने वाले शिक्षक प्रवीण कुमार व…
Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने ली चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक

Posted by - April 8, 2026 0
मुख्य सचिव ने बुधवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण बैठक ली।…
CM Vishnu Dev Sai

सरहुल उत्सव जनजातीय संस्कृति की विशिष्ट धरोहर, इसे संजोकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री

Posted by - March 19, 2026 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai ) आज जशपुर के दीपू बगीचा में आयोजित पारंपरिक सरहुल महोत्सव में…
AK Sharma

राम नवमी पर देवस्थानों में रामायण का अखण्ड पाठ कराने का निर्णय बहुत ही सराहनीय: एके शर्मा

Posted by - March 15, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)…