सरयू राय का टिकट कटा

सरयू राय का टिकट कटा, तो जानें सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने क्‍या कहा?

1063 0

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव अब धीरे-धीरे रोचक होता जा रहा है। बड़े पैमाने पर दलबदल के बाद बागी-विक्षुब्‍धों की तरफदारी भी जोरों पर है। अपने ही मुख्‍यमंत्री के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक सर्वाधिक चर्चा में आए बागी मंत्री सरयू राय को अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राज्‍यसभा सदस्‍य सुब्रमण्‍यम स्‍वामी का साथ मिला है।

अपनी बेबाकी के लिए मशहूर स्‍वामी ने ट्विटर पर सरयू के समर्थन में भावनात्‍मक संदेश लिखा। जिसे सरयू राय ने रीट्वीट भी किया है। इससे पहले गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मुनीर नियाजी की एक शायरी ‘जानता हूं एक ऐसे शख्स को मैं भी…’ के जरिये सरयू राय से गहरा जुड़ाव दर्शाते हुए अपनी पीड़ा व्‍यक्‍त की थी।

बीजेपी के बागी सरयू राय को शुक्रवार को इस कड़ी में फायरब्रांड नेता सुब्रमण्‍यम स्‍वामी से सपोर्ट मिला। स्‍वामी ने लिखा कि यह दुखद है कि जेपी आंदोलन के मेरे तत्कालीन युवा सहयोगी और अब झारखंड में भाजपा सरकार के सबसे प्रमुख और ईमानदार मंत्री सरयू राय को बिना किसी सही कारण के भाजपा के टिकट से वंचित कर दिया गया है। ऐसे में सरयू राय विधानसभा चुनाव में सीएम के खिलाफ एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में खड़े हुए हैं।

स्‍वामी का दर्द बता रहा है कि उन्‍हें सरयू राय को भाजपा का टिकट नहीं मिलने का मलाल है। उन्‍होंने इसे सही फैसला नहीं बताया है। अपने ट्वीट में स्‍वामी ने सरयू राय की तरफदारी करते हुए लिखा कि वे ईमानदार और विशिष्‍ट हैं। उन्‍हें भाजपा का टिकट न मिलना दुखद है। सरयू का भाजपा से टिकट कटने पर झारखंड के विपक्षी नेता हेमंत सोरेन भी खुलकर उनके समर्थन में खड़े हुए थे।

Related Post

CM Bhajan Lal Sharma

रिक्त पदों का कैलेण्डर बनाकर समय से आयोजित होंगी भर्तियां : मुख्यमंत्री शर्मा

Posted by - June 29, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan lal Sharma) ने कहा कि विकसित एवं उत्कृष्ट राजस्थान बनाने में युवा शक्ति की…
CM Yogi paid tribute to the memories of Major Dhyan Chand on his birth anniversary

हर कमिश्नरी में स्पोर्ट्स कॉलेज और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की हो रही स्थापनाः सीएम

Posted by - August 29, 2025 0
लखनऊ। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद…
यूपी बोर्ड परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की मौत

सीतापुर : यूपी बोर्ड परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की मौत, एक की हालत गंभीर

Posted by - February 18, 2020 0
सीतापुर। सीतापुर जिले में यूपी बोर्ड में इंटर की परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत…