गडकरी

एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना अवसरवाद का गठबंधन, इससे हिंदुत्व को हुआ नुकसान : गडकरी

802 0

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने पर कहा है कि अगर शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस की सरकार बन भी जाती है। तो वह ज्यादा दिन नहीं चल पाएगी। गडकरी ने कहा कि (शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस) के बीच वैचारिक मतभेद हैं। सरकार बनने पर भी सरकार बहुत आगे नहीं बढ़ेगी।

नितिन गडकरी ने कहा कि यह अवसरवाद का गठबंधन है। वह महाराष्ट्र को एक स्थिर सरकार नहीं दे पाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा और शिवसेना गठबंधन हिंदुत्व की विचारधारा पर आधारित था और आज भी हमारे बीच वैचारिक मतभेद नहीं हैं। इस तरह के गठबंधन को तोड़ना न केवल देश के लिए बल्कि हिंदुत्व के लिए और महाराष्ट्र के लिए भी एक नुकसान है।

बीजिंग से कम समय में दिल्ली को प्रदूषण से दिलाएगें मुक्ति : प्रकाश जावड़ेकर 

नितिन गडकरी ने झारखंड विधानसभा चुनाव पर कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में झारखंड में सरकार ने जो काम किया है, उसे ध्यान में रखते हुए और सीएम रघुबर दास ने राज्य को जो स्थिर सरकार दी है, मुझे विश्वास है कि झारखंड के लोग सीएम रघुबर दास के नेतृत्व में हमारी दूसरी जीत सुनिश्चित करेंगे।

Related Post

Savin Bansal

जिला प्रशासन का अतिक्रमण पर डंडा, चंद्रभागा नदी किनारे 20 से अधिक अवैध ढांचे ध्वस्त

Posted by - December 6, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा चंद्रभागा क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई…
Innovation is increasing farmers' prosperity

उन्नत खेती की राह पर उत्तर प्रदेश: नवाचार से बढ़ रही किसानों की समृद्धि

Posted by - December 15, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खेती अब परंपरागत ढर्रे से निकलकर आधुनिक, तकनीक आधारित और लाभकारी मॉडल की ओर तेजी से…