24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 1106 मामले

दिल्ली में अवैध कॉलोनियां होगी नियमित, केजरीवाल ने केंद्र के फैसले का किया स्वागत

817 0

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को दिल्ली में अवैध कॉलोनियों को नियमित करने का फैसला किया है।

पूरा मसौदा देखकर कच्ची कॉलोनियों के नियमतीकरण पर प्रतिक्रिया देंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। बता दें कि जुलाई माह में केजरीवाल ने अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया को शुरू करने की घोषणा की थी। बुधवार को केंद्र सरकार की घोषणा के बाद दिल्ली के सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर कहा कि, हम पूरा मसौदा देखकर कच्ची कॉलोनियों के नियमतीकरण पर प्रतिक्रिया देंगे, लेकिन केंद्र सरकार को इस फैसले के लिए शुक्रिया अदा करते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि रजिस्ट्री के लिए स्टांप ड्यूटी काफी मामूली होगी

केजरीवाल ने कहा कि रजिस्ट्री के लिए स्टांप ड्यूटी काफी मामूली होगी, एक बार मसौदा पढ़े लूं, उसके बाद इसका ऐलान होगा। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार के संघर्ष को केंद्र सरकार ने लगाई मुहर, हम चाहते हैं कि रजिस्ट्री जल्द प्रारंभ हो। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दावा किया कि कॉलोनियों को वैध करने के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार एक साथ काम करेंगे। अवैध कॉलिनियों के निवासियों को उनका हक मिलेगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कॉलोनियों को नियमित करने के लिए दिल्ली सरकार ने ब्लू प्रिंट भी तैयार कर लिया है। 1797 कॉलोनियों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है, ये कॉलोनियां सरकारी जमीन पर बनी हैं।

Related Post

cm yogi

मुख्यमंत्री ने मेरठ, कानपुर और मथुरा-वृंदावन की विकास कार्ययोजना की समीक्षा की

Posted by - November 19, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को मेरठ, कानपुर और मथुरा-वृंदावन के समग्र नगरीय विकास की कार्ययोजना की…
Shyama Charan Gupta

पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता का निधन, कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में थे भर्ती

Posted by - April 10, 2021 0
नई दिल्ली। प्रयागराज के उद्योगपति व पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता (Shyama Charan Gupta) का शुक्रवार की रात को निधन हो…
Mayawati

मायावती ने ममता बनर्जी के साथ हुई घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Posted by - March 12, 2021 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati)  ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ…