kainchidham

कैंचीधाम का आज 60वां स्थापना दिवस, प्रसाद ग्रहण करने उमड़ा आस्था का सैलाब

323 0

नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध कैंचीधाम ( Kainchidham) में सुबह सूरज की पहली किरण के साथ प्रसाद ग्रहण करने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हनुमानभक्त ब्रह्मलीन बाबा नीब करौरी (Baba Neeb Karori) के कैंचीधाम के 60वें स्थापना दिवस पर आज मेले में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं । चौबीस घंटे पहले से ही नैनीताल के साथ ही भीमताल, कैंची, भवाली और मुक्तेश्वर में पर्यटकों का दबाव बढ़ गया। सभी जगह अधिकांश होटल फुल हो चुके हैं।

पुलिस का कहना है कि आज भवाली से कैंचीधाम (Kainchidham) तक का क्षेत्र जीरो जोन रहेगा। जगह-जगह एसडीआरएफ-एनडीआरएफ की भी तैनाती की जाएगी। कैंची मंदिर के प्रबंधक प्रदीप शाह ने कल पत्रकारों को बताया था कि शनिवार को बाबा की पूजा-अर्चना के बाद भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया जाएगा। सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। आज कैंचीधाम (Kainchidham) में देश-विदेश के दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। कैंची में वृंदावन के 40 कारीगरों का दल 12 जून से मालपुए का प्रसाद बना रहा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह लोगों को इस धाम के स्थापना दिवस की बधाई दी है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, ”बाबा नीब करौरी जी महाराज की पावन तपोस्थली श्री कैंचीधाम ( Kainchidham) के प्रतिष्ठा दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।”

इसके अलावा उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी एक्स पर लिखा है, ”भगवान हनुमान के परम उपासक महान संत नीम करौली बाबा के परम पावन श्री कैंचीधाम ( Kainchidham) के प्रतिष्ठा दिवस की समस्त भक्तजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

Related Post

CM Dhami

केदारनाथ विधानसभा की समस्याओं को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Posted by - August 5, 2023 0
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने मुख्यमंत्री (CM Dhami) से मुलाकात कर केदारनाथ विधानसभा में अतिवृष्टि से हुए भारी नुकसान…
सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत

सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत

Posted by - March 30, 2021 0
होली के दौरान राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों में आधा दर्जन लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों लोग घायल हो गये। घायलों को सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।गोसाईंगंज संवाददाता के मुताबिक सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में होली दिन दो अलग अलग जगहों पर हुई दुर्घटनाओं में रिटायर्ड टीचर समेत दो की मौत हो गई और युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। UP कांग्रेस में शिव पाण़्डेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी जानकारी के मुताबिक सोमवार को शहीद पथ से जीडी गोयनका मोड के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें बाइक चला रहे युवक यक्ष मिश्रा (21) की मौके पर मौत हो गई।इंस्पेक्टर सुशान्त गोल्फ सिटी विजयेंद्र सिंह के मुताबिक  मूल रूप से कन्नौज निवासी विपिन मिश्रा ग्वारी विकासखण्ड, गोमतीनगर में किराए पर अपने परिवार के साथ रहते है। उनका बेटा यक्ष मिश्रा उर्फ लकी पीजीआई की तरफ जा रहा था, तभी अंसल के पास मोड़ पर अचानक बाइक फिसल जाने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।  किसान आंदोलन के चलते नोएडा-दिल्ली के रास्ते ब्लॉक, सुप्रीम…
Niti Extreme Ultra Run

11 हजार फीट पर दौड़ा ‘फिट इंडिया’, नीति अल्ट्रा रन से सीमांत विकास को नई रफ्तार

Posted by - June 1, 2026 0
चमोली। सीमांत जनपद चमोली की सामरिक और प्राकृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नीति घाटी में आयोजित ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ (Niti…