CM Yogi

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर सीएम योगी ने जताया हर्ष

291 0

लखनऊ । अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने हर्ष जताया है। उन्होंने इस जीत को ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ के संकल्प से जोड़ते हुए 4 जून को केंद्र में भी प्रचंड बहुमत से नरेंद्र मोदी और भाजपा की सरकार बनने की उम्मीद जताई है।

अपने एक्स हैंडल पर सीएम योगी (CM Yogi) ने लिखा, “अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में प्रचंड बहुमत से ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ का संकल्प पूरा हो गया है। पूर्व दिशा से आ रही इस अरुणिमा से 04 जून को पूरा देश आलोकित होगा। कांग्रेस नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन का 04 जून को चारों खाने चित होना सुनिश्चित है।”

जन्मदिन से पहले योगी को जीत का तोहफा देने को बेताब यूपी की जनता!

उल्लेखनीय है कि रविवार को अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती पूरी हो गई है। नतीजों में भाजपा को बंपर बहुमत मिला है और पार्टी ने 46 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और पार्टी राज्य में महज एक सीट ही जीत सकी।

Related Post

Free Sanitary Pad Corner

स्वच्छ महाकुम्भ की तरफ बढ़ा एक और कदम, महाकुम्भ में ‘फ्री सेनेटरी पैड काॅर्नर’ का उद्घाटन

Posted by - January 11, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महा कुम्भ को दिव्य, भव्य और स्वच्छ स्वरूप देने के संकल्प को धरातल पर उतारने के प्रयास…
CM Yogi

भारत के शौर्य, स्वाभिमान और सांस्कृतिक वैभव का प्रेरणास्थल होगा छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय: मुख्यमंत्री

Posted by - October 30, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक में आगरा में बन रहे छत्रपति…