CM Yogi

योगी सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों को आवंटित किए गए विभाग

426 0

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) में नवनियुक्त मंत्रियों के विभागों का मंगलवार को बंटवारा कर दिया गया। नए मंत्रियों में ओमप्रकाश राजभर को पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, हज व मुस्लिम वक्फ विभाग का जिम्मा सौंपा गया। वहीं दारा सिंह चौहान कारागार विभाग संभालेंगे।

पहली बार मंत्री बने सुनील शर्मा को सूचना प्रौद्योगिकी व इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का दायित्व सौंपा गया है। अनिल कुमार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री होंगे।

वहीं योगी मंत्रिमंडल (Yogi Cabinet) के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति अब नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड विभाग के मंत्री बनाये गए हैं।

बता दें कि पांच मार्च को योगी सरकार (Yogi Government) के दूसरे कार्यकाल का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ था, जिसमें ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान, सुनील शर्मा व अनिल कुमार को मंत्री बनाया गया है।

Related Post

CM Yogi held a meeting regarding development works and law and order.

मुख्यमंत्री ने सभी माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश

Posted by - October 9, 2025 0
झांसी। जनपद झांसी के दौरे पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को कन्वेंशन सेंटर में…
cm yogi

समय पर पुलिस भर्ती, ट्रेनिंग व सुविधाओं से बना सुरक्षा का बेहतर माहौल: सीएम योगी

Posted by - April 16, 2026 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद पुलिस विभाग में समय पर भर्ती, समय…