CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी पहुंचे मथुरा, बांके बिहारी मंदिर में किया दर्शन पूजन

278 0

मथुरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर यहां हो रही तैयारियों की समीक्षा करने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) एक दिवसीय दौरे पर वृंदावन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने को व्यवस्थाओं व सुरक्षा संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। सीएम योगी ने यहां श्रीबांके बिहारी मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन पूजन किया और प्रदेशवासियों के लिए मंगल कामना की। इसके अलावा मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने प्राचीन मदन गोपाल मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) यहां से धोली प्याऊ के रेलवे मैदान पर चल रहे ब्रजरज उत्सव मेले में पहुंचे। यहां उनका स्वागत सांसद हेमा मालिनी, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शेलजा कांत मिश्रा, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, मथुरा के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह और पूर्व सांसद तेजवीर सिंह आदि द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री ने समूचे मैदान में भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखा। मैदान में भ्रमण दौरान जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने योगी को 23 नवम्बर को प्रधानमंत्री के आगमन पर की जा रही तैयारियों के बारे में बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे मथुरा, बांके बिहारी मंदिर में किया दर्शन पूजन

वहीं उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेंद्र प्रताप ने उन्हें बुकलेट के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए की गई व्यवस्थाओं की संक्षिप्त जानकारी दी।

सीएम योगी (CM Yogi)  इसके पश्चात ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक की और कई दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी मौजूद रहे।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 23 नवंबर को ब्रजरज उत्सव में शामिल होने वृंदावन आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और पर्यटन विभाग की ओर से रेलवे मैदान पर 14 से 27 नवंबर तक ब्रजरज उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत संत मीराबाई का जन्मोत्सव भी मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के दौरे के दिन सांसद हेमा मालिनी भक्त मीराबाई पर अपनी प्रस्तुति देंगी। यह कार्यक्रम करीब डेढ़ घंटे का रहेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मीराबाई पर पांच मिनट की डाक्यूमेंट्री भी देखेंगे।

Related Post

AK Sharma presented the achievements of the state in the field of cleanliness

स्वच्छता अभियान को प्रदेश में जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए व्यापक कार्ययोजना: एके शर्मा

Posted by - August 26, 2025 0
लखनऊ: केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री भारत सरकार मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में अपशिष्ट निस्तारण एवं स्वच्छता ही…

कृष्ण की नगरी मथुरा में मांस और शराब की बिक्री पूरी तरह से बंद करेगी योगी सरकार

Posted by - August 31, 2021 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि भगवान कृष्ण की नगरी में मांस और शराब की…
CM Yogi

महर्षि वाल्मीकि ने महाकाव्य रामायण रचकर भगवान राम के चरित्र से परिचय कराया: सीएम योगी

Posted by - October 7, 2025 0
लखनऊ। त्रिकालदर्शी महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर लखनऊ में आयोजित ‘महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस’ पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान…
rakesh tikait

प्रधानमंत्री माफी न मांगे बल्कि सख्त होकर हमारे मुद्दों पर बात करें : टिकैत

Posted by - November 22, 2021 0
किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait)  ने सोमवार को लखनऊ के बंगला बाजार स्थित ईको गार्डन में किसान महापंचायत (Kisan…