CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने ऑनलाइन डेस्क बोर्ड का किया शुभारंभ

387 0

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को वीसी के माध्यम से सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सीएम हेल्प लाइन पर आयी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारी नियमित सीएम पोर्टल की मानिटरिंग कर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करें।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने डिजिटाइजेशन प्रक्रिया के द्वारा तहसील दिवस एवं जिलाधिकारी जनता दिवस में पंजीकृत शिकायतों के ऑनलाइन डेस्क बोर्ड का किया शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि शिकायत कर्ता की शिकायत निस्तारण होने पर दूरभाष पर शिकायतकर्ता को समाधान होने पर अवश्य बताएं, जिससे शिकायतकर्ता भी संतुष्ट हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मूल मंत्र सरलीकरण, समाधान, निस्तारण व संतुष्टि है। उन्होंने कहा कि सभी कार्य स्थलों पर भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत के लिए 1064 एंटी करप्शन बोर्ड भी लगाना सुनिश्चित करेंगे।

पूरे देश में लगेंगे यूपी जैसे जन आरोग्य मेले

वीसी में आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि मण्डल में कुल 93206 शिकायतें सीएम पोर्टल पर दर्ज हुईं, जिसमें से 76469 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। शेष 7784 शिकायतें आंशिक रूप से बन्द की गई तथा 8953 शिकायतें शेष हैं जिनका शीघ्र ही निस्तारण करने के निर्देश दिये हैं। आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1905 की समीक्षा मण्डल में नियमित की जाती है।

Related Post

राजयोगिनी दादी जानकी का निधन

ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी का 104 वर्ष की उम्र में निधन

Posted by - March 27, 2020 0
माउंट आबू । राजस्थान के सिरोही जिले के माउंट आबू में स्थित आध्यात्मिक संगठन ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका एवं…

‘संसद की कार्यवाही बाधित करने वाले सदस्यों को निलंबित करने के लिए बने कानून’, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

Posted by - July 29, 2021 0
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने मांग की है कि संसद की कार्यवाही में व्यवधान डालने…
FDA becomes alert on the quality of packaged drinking water

पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर और ठंडे पेय पदार्थों की गुणवत्ता व भंडारण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई – डॉ. आर. राजेश कुमार*

Posted by - May 15, 2025 0
गर्मियों में तापमान में तेज़ी से वृद्धि और पर्यटन सीजन की शुरुआत को देखते हुए उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा एवं औषधि…