cm dhami

समान नागरिक संहिता राजनीति का नहीं, सबकी भलाई का विषयः पुष्कर सिंह धामी

359 0

देहारादून। देश में समान नागरिक संहिता (UCC) पर बहस तेज होती जा रही है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को यहां कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) पर कुछ लोग ध्रुवीकरण की कोशिश कर रहे हैं जबकि यह राजनीति का विषय नहीं बल्कि लोगों के भलाई का विषय है। देश में सभी के लिए एक कानून होना चाहिए। यह संविधान की भावनाओं के अनुरूप है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि विधानसभा चुनाव में यूसीसी लागू करने का संकल्प रखा गया था। जनता ने भाजपा को चुना अब समान नागरिक संहिता को लागू करने का समय है, इसके लिए काम पिछले साल ही शुरू कर दिया गया था और विशेषज्ञों की कमेटी का गठन किया। विशेषज्ञों की कमेटी ने समान नागरिक संहिता के प्रारूप को तैयार करने के लिए 63 बैठकें की।

2.35 लाख लोगों से राय जानने के लिए गठित उप समितियों की 143 बैठकें हुईं। 4 जुलाई 2022 को कमेटी पहली बैठक हुई थी और 30 जून को समिति ने इसके ड्राफ्ट फाइनल कर लिया है। जैसे ही ड्राफ्ट सरकार को प्राप्त होगा उस पर शीध्र कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि विशेषज्ञों द्वारा तैयार यूसीसी ड्राफ्ट मिलने के बाद इस पर कानून की राय लेते हुए इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को उत्तराखंड सरकार द्वारा गठित समिति ने प्रेसवार्ता में बताया कि समान नागरिक संहिता देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को मजबूत करेगा।

सीएम धामी ने UCC का ड्राफ्ट तैयार होने पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई, जो समिति की प्रमुख हैं ने बताया कि विभिन्न धर्मों के विवाह अधिनियम, प्रचलित व्यक्तिगत कानून, विधि आयोग की रिपोर्ट और गैर-संहिताबद्ध मुद्दों का अध्ययन और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस विधेयक का मसौदा तैयार कर लिया गया है, ड्राफ्ट प्रिंटिंग के लिए गया है और जल्द ही इसे सरकार को सौंप दिया जाएगा।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

पराली से बनेगा हरित ईंधन, छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा ग्रीन एनर्जी निवेश : मुख्यमंत्री साय

Posted by - March 26, 2025 0
बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ में हरित ईंधन के क्षेत्र में निवेश को लेकर उद्योग जगत की दिलचस्पी बढ़ रही है। बेंगलुरु में…
भारत संविधान उद्देशिका

लखनऊ : भारत के संविधान उद्देशिका, आर्टिकल 14 और मूल कर्तव्यों का पाठ

Posted by - December 15, 2019 0
लखनऊ। रविवार को प्रातः 11 बजे महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठ कर आल इंडिया प्रोफेशनलस कांग्रेस उत्तर प्रदेश…
Teacher honored with Shailesh Matiyani State Educational Award

शिक्षक बच्चों में किताबें पढ़ने की आदत विकसित करें और उन्हें खेल, संस्कृति तथा रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ें – राज्यपाल

Posted by - September 5, 2025 0
देहरादून: शिक्षक दिवस (Teacher’s Day) के अवसर पर शुक्रवार को राजभवन में ‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ (Shailesh Matiyani State…
Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने देहरादून शहर के लिए यातायात संकुलन योजना की प्रगति की जानकारी ली

Posted by - July 4, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शुक्रवार को सचिवालय में देहरादून शहर के मोबिलिटी प्लान से सम्बन्धित एकीकृत…