cm dhami

सीएम धामी से खिलाड़ियों और कोच ने की भेंट

422 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स में प्रतिभाग करने के लिए जा रहे खिलाड़ियों और कोच ने भेंट की। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सभी खिलाड़ियों एवं  कोच को 17 जून से 25 जून 2023 तक बर्लिन, जर्मनी में होने वाले इन खेलों के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उत्तराखंड से  स्पेशल ओलिंपिक भारत एरिया के दो फुटसेल खिलाड़ी और तीन कोच का चयन जर्मनी में होने वाले स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स  के लिए हुआ है। 12 जून को ये खिलाड़ी जर्मनी के लिए रवाना होंगे।

जिनमें  फुटसेल खिलाड़ी हिमांशु बिष्ट और हर्षित कुमार, वॉलीबाॅल कोच जगदीश चौहान, उपदेश उपाध्याय और फुटसेल कोच जितेंद्र कुमार का नाम है।

इस अवसर पर स्पेशल ओलिंपिक उत्तराखंड के निदेशक डी.बी.पी.एस रावत, जगदीश चौहान, अंकुर अग्रवाल, राजेश भट्ट एवं विजयलक्ष्मी उपस्थित थे।

Related Post

शिया पर्सनल लाॅ बोर्ड

शिया पर्सनल लाॅ बोर्ड के अधिवेशन में उठी शिया मुसलमानों के लिए आरक्षण की मांग

Posted by - December 8, 2019 0
लखनऊ। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लाॅ बोर्ड ने शिया मुसलमानों के लिए आरक्षण की मांग की है। राजधानी लखनऊ में…
ताहिर हुसैन

दिल्‍ली हिंसा : हत्या आरोपी ताहिर हुसैन ने कोर्ट में सरेंडर, हुई गिरफ्तारी

Posted by - March 5, 2020 0
नई दिल्‍ली। इंटेलिजेंस ब्‍यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्‍या के आरोप में वांछित आप के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन…
Encounter

सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़, जैश का टॉप कमांडर कैसर कोका ढेर

Posted by - July 11, 2022 0
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सोमवार को जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों…