UPPSC

पारदर्शी और शुचितापूर्ण हों राज्य लोक सेवा आयोगों की भर्तियां, अध्यक्षों ने किया मंथन

310 0

लखनऊ। विभिन्न राज्यों के लोक सेवा (UPPSC) आयोगों के अध्यक्षों का 24वां दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शनिवार को राजधानी लखनऊ में पुलिस मुख्यालय स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग में आरंभ हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सुबह राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया। इसके उपरांत तीन दौर में क्लोज बिजनेस सेशन का आयेजन हुआ।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के अध्यक्ष संजय श्रीनेत ने बताया कि देश के 23 राज्यों के लोक सेवा आयोगों के अध्यक्ष और सदस्यगण यहां आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने आए हैं। हमारा प्रयास है कि देश में राज्य लोक सेवा आयोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए शुचितापूर्ण और पारदर्शीढंग से परीक्षाएं आयोजित कराई जाएं।

संजय श्रीनेत ने कहा कि बीते छह साल में उप्र ने राज्य लोक सेवा आयोग के जरिए पारदर्शी, निष्पक्ष, बिना भेदभाव और भ्रष्टाचार रहित ढंग से विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का आयोजन कराया है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में जिस तरह पारदर्शी तरीके से परीक्षाओं का आयोजन और नियुक्तियां हुई हैं वो आज पूरे देश में चर्चा का विषय है। उन्होंने कहा कि उप्र का भर्ती मॉडल आज देशभर में पसंद किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में जुटे सभी प्रदेशों के लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों और सदस्यों के साथ हम इस बात को लेकर मंथन कर रहे हैं कि कैसे अलग अलग राज्यों में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं को पूरी तरह से निष्पक्षता के साथ कंडक्ट कराया जा सकता है। जिस भी प्रदेश में कोई अच्छी पहल हो रही है, हम सब मिलकर उसपर चर्चा कर रहे हैं। हम देख रहे हैं कि कैसे देशभर के राज्य लोक सेवा आयोगों के बीच आपसी समन्वय को और मजबूत किया जा सकता है, ताकि युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से नौकरियां उपलब्ध हो सकें।

आज नौकरियों में भाई-भतीजावाद नहीं, पारदर्शी चयन होता है: सीएम योगी

सम्मेलन में शनिवार को उद्घाटन सत्र के दौरान तीन क्लोज बिजनेस सेशन का आयोजन हुआ। वहीं रविवार को विदाई सत्र में भी सभी राज्यों के लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षगण और सदस्य मंथन करेंगे। रविवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल बतौर मुख्य अतिथि सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

Related Post

NAFED

नेफेड के माध्यम से अब तक 1000 मीट्रिक टन से अधिक राशन संतों, कल्पवासियों को किया गया वितरित

Posted by - February 9, 2025 0
महाकुम्भनगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं, संतों और कल्पवासियों के लिए राशन की विशेष व्यवस्था की गई है। केंद्रीय गृह…
CM Yogi

मुख्यमंत्री के समक्ष छात्रों ने साझा की अपनी सफलता की प्रेरक कहानियां

Posted by - January 25, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाएं हजारों जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थियों…
cm trivendra singh rawat

सत्ता परिवर्तन के सवाल पर बोले त्रिवेंद्र, कहा- नेतृत्व से मिलने आया हूं

Posted by - March 8, 2021 0
दिल्ली/देहरादून। दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत (cm trivendra rawat) सत्ता परिवर्तन की चल रही अटकलों से बेखबर और बेपरवाह नजर…
Daughters of the state are getting skilled

नवरात्रि स्पेशल (शिक्षा): शिक्षित ही नहीं स्किल्ड भी हो रहीं प्रदेश की बेटियां

Posted by - March 26, 2023 0
लखनऊ। पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया। भारत में शिक्षा के प्रचार और प्रसार के साथ देश की तरक्की को जोड़ने…