CM Dhami

शहीद नेगी को चिरस्थायी बनाए जाने के किए जाएंगे प्रयास: सीएम धामी

402 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि शहीद नेगी की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। राज्य सरकार इस दुख की इस घड़ी में शहीद के परिवार के साथ खड़ी है।

मंगलवार को सायं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने आईटीबीपी के शहीद असिस्टेंट कमांडेंट टीकम सिंह नेगी के राजावाला स्थित आवास पर जाकर उनके परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना प्रदान की।

महिला रामलीला मंचन में पहुंच सीएम धामी, भगवान श्रीराम का लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने शहीद टीकम सिंह नेगी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के दौरान एक विशेष अभियान में शहीद नेगी ने अपने प्राणों का उत्सर्ग किया। हमें अपने वीर शहीद जवानों पर गर्व है। उनकी वीरता युवाओं को देश की सुरक्षा की प्रेरणा प्रदान करती रहेगी।

Related Post

CM Bhajan Lal Sharma

गोपालन और पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध -सीएम भजनलाल

Posted by - September 6, 2024 0
भीलवाड़ा। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने शुक्रवार काे शाहपुरा जिले के कोटड़ी मुख्यालय में स्थित…

गुजरात मे सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को बेकाबू ट्रक ने कुचला, आठ की मौत, बच्चे भी शामिल

Posted by - August 9, 2021 0
गुजरात के अमरेली में सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे करीब दस मजदूरों को रौंद…