CM Dhami

सीएम धामी ने की जोशीमठ आपदा राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा

333 0

गोपेश्वर। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने शनिवार को जीएमवीएन जोशीमठ में आपदा राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। स्थानीय लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग मुआवजा ले सकते हैं, उनको मुआवजा ले लेना चाहिए। यह सबसे अच्छा मुआवजा है। पुनर्वास के लिए भूमि चयनित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी हम अच्छा से अच्छा कर सकते हैं, वो करेंगे।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  को आपदा राहत कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 167 परिवारों का विस्थापन किया गया है और भूस्वामियों को अब तक 10.46 करोड़ की धनराशि वितरित की जा चुकी है। साथ ही राहत सामग्री वितरित की जा रही है और प्रभावितों को हेल्थ परीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने औली रोड में प्री फेब्रीकेटेड हाउसों का निरीक्षण किया।

औली से हिमालयन मैराथन और अन्य खेलों का शुभारंभ होना गौरव की बात: सीएम धामी

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जोशीमठ नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, ब्लाक प्रमुख हरीश पंवार, पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल, सीडीओ डा.ललित नारायण मिश्र आदि मौजूद थे।

Related Post

Kedarnath Dham

केदारनाथ धाम में पर्यावरण मित्रो को DM मयूर दीक्षित उपलब्ध कराएं जरूरी सामग्री

Posted by - May 14, 2023 0
गुप्तेश्र्वर। केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में विषम कठिन परिस्थितियों में साफ-सफाई व स्वच्छता का निरंतर विशेष ध्यान रख रहे पर्यावरण…
SHARAD POWAR

परमबीर-देशमुख प्रकरण : पवार बोले- आरोप गंभीर, इस्तीफे का फैसला उद्धव करेंगे

Posted by - March 21, 2021 0
नई दिल्ली । महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार (Sharad Pawar) ने परमबीर और अनिल देशमुख (Anil Deshmukh)  के प्रकरण…
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने विदेश में फंसे भारतीयों को दी सलाह, कहा कि ‘जो जहां हैं,वहीं रहें’

Posted by - April 13, 2020 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने ‘कोविड-19’ को लेकर जारी पूर्णबंदी के कारण विदेश में फंसे भारतीयों को सोमवार को सलाह…