AK Sharma

विद्युत व्यवधान उत्पन्न करने व कानून हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: एके शर्मा

396 0

लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आज सख्त रुख अपनाते हुए आंदोलनकारी हठधर्मी नेताओं को यह स्पष्ट कर दिया है, कि विद्युत व्यवधान उत्पन्न करने व आमजन को परेशानी पैदा करने वाले या कानून को हाथ में लेने वालों से अब सख्ती से निपटा जाएगा।

बता दें कि पॉवर ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने आज ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर वार्ता की। वार्ता के दौरान एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने मंत्री शर्मा को आश्वस्त किया कि उनका संगठन हड़तालियों के साथ नहीं है और प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए पूरा सहयोग देंगे।

उत्तर प्रदेश पॉवर ऑफिसर एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने बताया कि बिजली कंपनियों का एक संगठन कार्य बहिष्कार व हड़ताल कर रहा है। इसके मद्देनजर सुबह से ही एसोसिएशन के लगभग एक हजार से ज्यादा अभियंता, जिसमें अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, लेखाकार व कार्मिक प्रदेश के उपभोक्ताओं की  विद्युत व्यवस्था  को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए अपना पूर्ण योगदान देंगे।

AK Sharma

एसोसिएशन के केंद्रीय पदाधिकारियों ने अपने बिजली कंपनियों के सदस्यों को यह निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को कोई भी समस्या न उठानी पड़े चाहे इसके लिये उन्हें 24 घंटे काम क्यों न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं सतत चलती रहेंगी और विद्युत उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होने देंगे। एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष ने यह भी बताया कि हड़ताल के मद्देनजर केंद्रीय पदाधिकारियों की देखरेख में एसोसिएशन 24 घंटे के लिए अपना एक कंट्रोल रूम स्थापित करने जा रहा है। जो वास्तविक स्थिति पर पूरी तरीके से नजर बनाए रखेगा।

एक-एक निवेशक से करें संवाद, जमीन पर उतारें हर निवेश प्रस्ताव: सीएम योगी

मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  से बताया कि ऑफिसर एसोसिएशन के सदस्य, प्रदेश के दलित व पिछड़े वर्ग के अभियंता कार्मिक अपने को कार्य बहिष्कार व हड़ताल से अलग रखते हुए सरकार की नीतियों को पूर्व की भांति आगे बढ़ा रहे हैं और यह भी आश्वासन दिए हैं कि बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में वह पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने सांसद विनोद सोनकर के स्वर्गीय पिता को दी श्रद्धांजलि

Posted by - September 24, 2022 0
प्रयागराज/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर के जनपद प्रयागराज…
Akharas showed sensitivity on Amrit Snan

महाकुम्भ का दूसरा अमृत स्नान संपन्न, मौनी अमावस्या पर सभी 13 अखाड़ों ने सादगी के साथ त्रिवेणी में लगाई पुण्य डुबकी

Posted by - January 29, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh)  का दूसरा अमृत स्नान (Amrit Snan) पर्व संपन्न हो गया। मौनी अमृत स्नान पर्व…
District Hospital

सीतापुर में 200 बेड युक्त पुरुष जिला अस्पताल का निर्माण कराएगी योगी सरकार

Posted by - September 30, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं से युक्त करने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) ने सीतापुर में…