CM Dhami

सीएम धामी ने विभिन्न संगठनों के साथ किया संवाद

327 0

पौड़ी/देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने विभिन्न संगठनों के साथ संवाद कार्यक्रम में कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार एकरूपता से उत्तराखंड की जनता के लिए कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को जनपद पौड़ी मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में पूर्व सैनिक संगठन एवं शहीदों के परिजनों, प्रबुद्ध नागरिकों, महिला स्वयं सहायता समूह व महिला संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों के साथ संवाद और भेंटवार्ता की।

मुख्यमंत्री विभिन्न संगठनों के साथ संवाद करते।

मुख्यमंत्री सर्किट हाउस प्रांगण में पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रम के दौरान जो भी शिकायत या मांग पत्र उपलब्ध कराए गए हैं, उन पर समय रहते सकारात्मकता के साथ हर संभव कार्यवाही की जाएगी।

मुख्यमंत्री विभिन्न संगठनों के साथ संवाद करते।

इस अवसर पर मंत्री डॉ धन सिंह रावत, विधायक लैंसडौन महंत दलीप सिंह रावत, विधायक पौड़ी राजकुमार पौरी, विधायक यमकेश्वर रेनू बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्षा शांति देवी, जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, एसएसपी श्वेता चौबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि व संगठन के पदाधिकारी सदस्य आदि उपस्थित थे।

Related Post

फर्जी टीआरपी घोटाला मामले में अर्नब बनाए गए आरोपी, मुंबई पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

Posted by - June 23, 2021 0
फर्जी टीआरपी घोटाला मामले में रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती…
IGI

आईजीआई एविएशन दिल्ली में निकली बंपर भर्ती, देखें अंतिम तिथि

Posted by - March 27, 2022 0
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एविएशनसर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड 1095 ग्राहक सेवा एजेंट पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा…