SS Sandhu

एसएस संधू ने पिथौरागढ़ बेस चिकित्सालय भवन का किया निरीक्षण

369 0

पिथौरागढ़। प्रदेश के मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने जनपद के नैनी सैनी एयरपोर्ट एवं पिथौरागढ़ स्थित बेस चिकित्सालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया।

मुख्य सचिव एसएस संधू (SS Sandhu) ने सर्वप्रथम नैनी सैनी एयरपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने नैनी सैनी हवाई पट्टी के विस्तार की कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण भी पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से मुख्य सचिव के समक्ष रखा गया। मुख्य सचिव ने सचिव दिलीप जावलकर से नैनी सैनी में हवाई सेवा शुरू होने के बारे में जानकारी ली गई। इस पर सचिव जावलकर ने बताया कि आगामी 2 माह के भीतर हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।

इसके बाद मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने पिथौरागढ़ स्थित बेस चिकित्सालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि बेस चिकित्सालय भवन के हैण्ड ओवर की कार्रवाई तुरन्त की जाए।

उन्होंने कहा कि बेस चिकित्सालय भवन के उचित रख-रखाव का भी ध्यान रखा जाये। मुख्य सचिव ने बताया कि सचिव स्वास्थ्य बेस चिकित्सालय का निरीक्षण करेंंगे।

पर्यटक स्थलों को ध्यान में रखकर बनाए हेलीपैड्स: एसएस संधू

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, सचिव सिविल दिलीप जावलकर, सचिव परिवहन अरविंद सिंह हयांकी, जिलाधिकारी रीना जोशी, मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, एसपी लोकेश्वर सिंह, अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचएस ह्यांकी आदि उपस्थित थे।

Related Post

मूल्यांकन प्रक्रिया निर्धारित होने पर भेदभाव का न्यायालय ने लगा आरोप

मूल्यांकन प्रक्रिया निर्धारित होने पर भेदभाव का न्यायालय ने लगा आरोप

Posted by - March 26, 2021 0
उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि थल सेना ने महिला एसएससी (शार्ट सर्विस कमशीन) अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने…
CM Dhami

सीएम धामी ने पिथौरागढ़ के चार आन्तरिक सम्पर्क मार्गों के निर्माण की दी वित्तीय स्वीकृति

Posted by - August 27, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जनपद पिथौरागढ़ के चार आन्तरिक सम्पर्क मार्गों के निर्माण…
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने मकर संक्रांति पर वर्ष 2025 के शासकीय कैलेंडर का किया विमोचन

Posted by - January 14, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय(CM Vishnu Dev) ने आज मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मकर संक्रांति के शुभ अवसर…
कोरोनावायरस

पीएम मोदी व राहुल गांधी ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल को दी बधाई

Posted by - February 11, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। दिल्ली में आम…
Asaduddin Owais

बंगाल चुनाव 2021: ममता के गोत्र पर बोले ओवैसी, मेरा क्या जो शांडिल्य या जनेऊधारी नहीं ?

Posted by - March 31, 2021 0
कोलकाता। एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi)  ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के…