cm yogi, jp nadda

सीएम योगी ने जेपी नड्डा के साथ काल भैरव और श्रीकाशी विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

451 0

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार सुबह काशी के कोतवाल कहे जाने वाले काल भैरव मंदिर और श्रीकाशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) भी मौजूद रहे।

वहीं काल भैरव मंदिर के पास मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) और जेपी नड्डा ने एक दुकान पर रुककर चाय की चुस्की भी ली। इस दौरान स्थानीय निवासी और मंदिर आने वाले दर्शनार्थी हर हर महादेव और जय श्रीराम के जयघोष से दोनों नेताओं का अभिनंदन करते रहे।

Yogi
cm yogi, jp nadda

सीएम योगी गुरुवार रात को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे थे। वहीं गुरुवार रात में काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद सीएम योगी (CM Yogi) शुक्रवार सुबह एक बार फिर दोनों मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए पहुंचे।

cm yogi, jp nadda

इस दौरान दोनों नेताओं ने षोडशोपचार विधि से श्रीकाशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग का पूजन-अर्चन किया। सीएम योगी के साथ जेपी नड्डा ने नव्य-भव्य विश्वनाथ धाम का अवलोकन भी किया।

Related Post

CM Yogi

‘माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा’, विधानसभा में गरजे सीएम योगी

Posted by - February 25, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में माफियाराज का अंत करने के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को राज्यपाल…
CM Yogi's roar in Sitamarhi, Bihar

सीतामढ़ी में सीएम योगी की हुंकार, बोले- जो राम का नहीं, वह हमारे किसी काम का नहीं

Posted by - November 6, 2025 0
सीतामढ़ी। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Elections) के दूसरे चरण के प्रचार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को…
Amrit Abhijat

नगरीय निकायों की सड़कों को दस दिन में करें गड्ढामुक्त: अमृत अभिजात

Posted by - November 4, 2022 0
लखनऊ। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) ने स्थानीय निकाय निदेशालय में गुरुवार को प्रदेश के नगरीय निकायों…