CM Dhami

भर्तियों में अनियमितताओं को बिलकुल बर्दाश्त नहीं: सीएम धामी

380 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि हमारी सरकार सुशासन के लिए संकल्पबद्ध है और इसी के तहत 20 उपनिरीक्षक को गड़बड़ी की शिकायत पर निलंबित किया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वर्ष 2015-16 उपनिरीक्षक सीधी भर्ती में अनियमितता की शिकायत मिलने पर विजिलेंस को इसकी जांच सौंपी गई थी। अभी तक की जांच के आधार पर संदिग्ध पाए गए 20 उपनिरीक्षकों को जांच पूरी होने तक निलंबित किया गया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि हमारी सरकार सुशासन के लिए संकल्पबद्ध है। गड़बड़ी करने वालों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में टीम यूपी ने जीता प्रथम पुरस्कार, सीएम योगी ने दी बधाई

भर्तियों में अनियमितताओं को बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जल्द ही देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बनाया जायेगा। भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

Related Post

Election commission

चुनाव आयोग ने बंगाल के रिटर्निंग अधिकारी सहित तीन को हटाया

Posted by - March 31, 2021 0
कोलकाता। निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने कोलकाता के बल्लीगंज विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी सहित तीन अधिकारियों को हटा दिया।…
स्वामी चिन्मयानंद

स्वामी चिन्मयानंद को मिली जमानत खारिज करने से सुप्रीम कोर्ट का इन्कार

Posted by - March 3, 2020 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कानून की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को मिली जमानत…