SS Sandhu

हेलीपोर्ट्स और हेलीपैड्स के निर्माण में लाएं तेजी: एसएस संधू

441 0

देहरादून। मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने अधिकारियों को हेलीपोर्ट्स एवं हेलीपैड्स के निर्माण में तेजी लाने के साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

सोमवार को सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधू ने हेलीपोर्ट्स एवं हेलीपैड्स की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि जिन स्थानों पर हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स के लिए भूमि चयनित कर ली गई है, शीघ्र उनकी डीपीआर तैयार कर ली जाए। लैंड ट्रांसफर में अटके मामलों को प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर निस्तारित किया जाए।

मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने पर्यटन विभाग को पर्यटकों को भी ध्यान में रखते हुए लगातार नए हेलीपोर्ट्स और हेलीपैड्स बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूर दराज के अनछुए क्षेत्रों में भी पर्यटन स्थलों की तलाश लगातार जारी रखते हुए उन्हें विकसित कर पर्यटकों के लिए आसान पहुंच बनाने के लिए हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक हेलीपैड और हेलीपोर्ट के लिए कार्य पूर्ण होने तिथि पूर्व में ही निर्धारित की जाए। साथ ही, सभी हेलीपोर्ट्स एवं हेलीपैड्स के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक में बताया गया कि प्रदेशभर में विभिन्न हेलीपोर्ट्स और हेलीपैड्स पर कार्य गतिमान है। कोटी कॉलोनी स्थित हेलीपोर्ट का कार्य पूर्ण हो चुका है। 06 हेलीपोर्ट्स का निर्माण कार्य गतिमान है, जिनको दिसम्बर माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। पर्यटन विभाग द्वारा भी नए हेलीपैड्स चिन्हित कर उनके निर्माण कार्य विभिन्न स्तरों पर गतिमान है।

इस मौके पर सचिव दिलीप जावलकर,सीईओ सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी सी. रविशंकर सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

लखनऊ बंद

लखनऊ : डीएम ने इन क्षेत्रों में 23 मार्च तक किया बंदी का एलान, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Posted by - March 20, 2020 0
लखनऊ। लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कोरानावायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए शुक्रवार को कुछ सख्त निर्देश…
CM Dhami

अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Posted by - March 3, 2026 0
देहरादून : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण…

योग के साथ कमाई भी कराएंगे बाबा रामदेव, पतंजलि का आईपीओ लॉन्च करने का काम जारी!

Posted by - July 22, 2021 0
योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद एफएमसीजी कंपनी बन चुकी है, 2020-21 में पतंजलि का टर्नओवर 30 हजार…
Safer Internet Day

सेफर इंटरनेट डे–2026: उत्तराखंड में 30 हजार से अधिक विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा का पाठ

Posted by - February 10, 2026 0
देहरादून। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) उत्तराखंड द्वारा विद्यालयी शिक्षा निदेशालय के सहयोग से 10 फरवरी 2026 को “सेफर इंटरनेट…