CM Dhami

बिना क़ाफ़िले के पिथौरागढ़ में स्कूली बच्चों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री धामी

375 0

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के बिना लाब लश्कर के सुबह-सुबह अकेले मॉर्निंग वॉक करते हुए तस्वीरें एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दो दिवसीय पिथौरागढ़ दौड़े पर पहुंचे पुष्कर सिंह धामी रविवार सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर जा रहे थे तो इस दौरान उन्होंने गेस्ट हाउस से बाहर निकलते ही नवीन बोरा के प्रतिष्ठान पर गरमा गरम चाय का आनंद लिया, तभी पिकनिक पर जा रहे स्टैफर्ड पब्लिक स्कूल के बच्चों पर नज़र पड़ी तो उनसे मिलने को मन उत्सुक हो उठा और फिर बस में चढ़कर सभी बच्चों से मिलकर उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) को देखकर स्थानीय लोग और स्कूली बच्चे चौंक गए। और चौंके भी क्यूँ ना अक्सर अपने मुख्यमंत्री को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देखने वाली जनता को जब मुख्यसेवक अपने बीच मिल जाए तो हर कोई चौकेंगा।

सीएम धामी ने किया शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी- 2022 का शुभारंभ

बहरहाल यह पहला मौका नहीं है जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के किसी भी जनपद भ्रमण के दौरान सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों से बातचीत करते हुए जनता के बीच पहुँचे हों! इससे पहले भी मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और खटीमा में भी रात्रि विश्राम के दौरान सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकल  स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए देखे गए हैं।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने मां कालिका मंदिर में दर्शन कर समृद्धि की कामना की

Posted by - March 27, 2023 0
देहरादून। राजधानी का कालिका मंदिर राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिलब्ध मंदिरों में है। विशेषकर पंजाबी समाज में इस मंदिर की विशेष…
मिताली राज Mithali Raj

वर्ल्ड कप फाइनल के बाद मिताली राज ने संन्यास लेने का फैसला जानें क्यूं टाला?

Posted by - August 2, 2020 0
नई दिल्ली। भारत की एक दिवसीय क्रिकेट कप्तान मिताली राज ने आगामी विश्वकप को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…
'साइकिल गर्ल' ज्योति

‘साइकिल गर्ल’ ज्योति ने फिर दोबारा किया बड़ा काम, गरीब बुआ की कराई शादी

Posted by - June 16, 2020 0
  पटना। लॉकडाउन के दौरान बीमार पिता को साइकिल के कैरियर पर बिठाकर गुरुग्राम से दरभंगा लाने वाली साइकिल गर्ल…
CM Dhami

खनन विभाग बना उत्तराखण्ड का ‘मॉडल डिपार्टमेंट’ — मुख्यमंत्री ने की विभाग की सराहना

Posted by - October 14, 2025 0
देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि राज्य के सभी मनरेगा श्रमिकों को…