CM Dhami

सीएम धामी से एक्टर नाना पाटेकर ने की भेंट

348 0

देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में फिल्म अभिनेता  नाना पाटेकर (Nana Patekar) ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने  नाना पाटेकर को पहाड़ी टोपी पहनाई।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि उत्तराखण्ड में फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। फिल्म नीति को और अधिक आकर्षक बनाया जा रहा है ताकि राज्य में अधिक से अधिक फिल्म निर्माता आयें।

सिंगल विंडो  सिस्टम से शूटिंग की अनुमति प्रदान की जा रही है। शूटिंग हेतु कोई भी शुल्क नही लिया जा रहा है। 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य ने मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट (स्पेशल मेंशन) पुरस्कार प्राप्त किया है।

फिल्म अभिनेता  नाना पाटेकर ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य फिल्मों की शूटिंग के लिए बहुत अच्छा है एवं फिल्मांकन के लिए वातावरण भी बहुत अच्छा है।

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड के लोग बहुत अच्छे हैं, यहां के लोगों के व्यवहार में सौम्यता है। उन्होंने कहा कि देवभूमि  उत्तराखण्ड में फिल्म शूटिंग का उनका अच्छा अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि वे उत्तराखण्ड में अपना घर बनाना चाहते हैं। नाना पाटेकर उत्तराखण्ड में एक मराठी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

Related Post

Samrat Choudhry

विधानसभा में मर्यादा भूले नीतीश के मंत्री,तेजस्वी बोलें- कैसे कैसे लोग मंत्री बन गए हैं

Posted by - March 17, 2021 0
पटना। बिहार विधानसभा में बुधवार को राज्य के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी (Minister Samrt Chaudhary) और विधानसभा अध्यक्ष विजय…
Kedarnath Dham

केदारनाथ धाम में पर्यावरण मित्रो को DM मयूर दीक्षित उपलब्ध कराएं जरूरी सामग्री

Posted by - May 14, 2023 0
गुप्तेश्र्वर। केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में विषम कठिन परिस्थितियों में साफ-सफाई व स्वच्छता का निरंतर विशेष ध्यान रख रहे पर्यावरण…
CM Vishnudev Sai

कांग्रेस की स्पष्ट हार देख कर अब झूठ की नाव में सवार हो गए भूपेश बघेल: विष्णु देव साय

Posted by - May 2, 2024 0
रायपुर/शंकरगढ़/मालखरौदा/मुंगेली। कांग्रेस की स्पष्ट हार देख कर भूपेश बघेल अब झूठ की नाव में सवार हो गए हैं। जनता के…