cm dhami

संकल्प एवं इच्छा शक्ति ऐसी शक्तियां हैं, जिनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते: सीएम धामी

393 0

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने एन.आई.वी.एच राजपुर रोड देहरादून में संकल्प दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय दृष्टि बाधित संस्थान को 25 लाख रूपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि एन.आई.वी.एच में बच्चों से मिलकर आत्मीय शांति और संतोष का अनुभव हुआ है। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प शक्ति एवं इच्छा शक्ति ऐसी शक्तियां हैं, जिनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा हर संभव सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। आज दिव्यांग अनेक क्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं के दम पर सराहनीय कार्य भी कर रहे हैं।

अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता: सीएम धामी

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी, एन.आई.वी.एच. के निदेशक  हिग्मांशु दास एवं अन्य गणमान्य मौजूद थे।

Related Post

CM Nayab Singh

प्रदेश में डीएपी खाद की कोई कमी नहीं, राज्य में डीएपी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध : नायब सिंह सैनी

Posted by - November 18, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि प्रदेश में डीएपी खाद की कोई कमी…
Anil Deshmukh

महाराष्ट्र के गृह मंत्री पद से अनिल देशमुख ने दिया इस्तीफा, 100 करोड़ की वसूली मामले में लगे थे आरोप

Posted by - April 5, 2021 0
मुंबई। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh Resigns)  ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुंबई के…
निरुपमा पांडेय

बिहार की बेटी ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, जानें कौन हैं निरुपमा पांडेय

Posted by - November 27, 2019 0
नई दिल्ली। दुनिया के सर्वोच्च शिखर का दर्जा नेपाल में स्थित माउंट एवरेस्ट को हासिल है। इसको फतह करने के…