गिरिराज

अगर तीन हाथ जमीन चाहिए तो वंदेमातरम गाना होगा -गिरिराज

942 0

बिहार बेगूसराय सीट से बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। जिसके चलते सियासत एक बार फिर से गरमा गई है। उन्होंने कहा कि अगर कब्र के लिए तीन हाथ जगह चाहिए तो इस देश में वंदेमातरम गाना होगा और भारत माता की जय कहना होगा। उनका यह विवादित बयान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ एक जनसभा को संबोधित करते हुए आया है।

ये भी पढ़ें :-पीएम नामांकन से पहले आज वाराणसी में करेंगे बड़ा रोड शो, गंगा आरती में होंगे शामिल 

आपको बता दें उन्होंने आगे कहा कि आरजेडी के उम्मीदवार दरभंगा में कहते हैं कि वंदे मातरम मैं नहीं बोलूंगा. बेगूसराय में भी कुछ लोग आकर बड़े भाई का कुर्ता और छोटे भाई का पायजामा पहनकर भ्रमण कर रहे हैं. लेकिन मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि जो वंदे मातरम नहीं गा सकता, जो भारत की मातृभूमि को नमन नहीं कर सकता वो इस बात को याद रखें कि अरे गिरिराज के नाना-दादा सिमरिया घाट में गंगा नदी के किनारे मरे।

ये भी पढ़ें :-सुन लें पिट्ठू कलेक्टर, जल्दी आएंगे हमारे भी दिन – शिवराज सिंह चौहान 

जानकारी के मुताबिक गिरिराज  के इस बयान के जरिए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा. अपने ट्वीट में तेजस्वी ने कहा, ‘नीतीश कुमार की तथाकथित गांधीगिरी की ऐसी-तैसी करता विषराज सिंह। नीतीश कुमार इसका हाथ पकड़े झोली फैला वोट मांग रहे है।वहीँ ये भी बता दें गिरिराज सिंह इस बार बेगूसराय से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Related Post

UP GIS

सातवें घरेलू रोड शो इवेंट में बेंगलुरु के निवेशकों को आमंत्रित करेगी टीम योगी

Posted by - January 22, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए उद्यमियों को निवेश के लिए आमंत्रित करने मंत्रियों का समूह सोमवार…
CM Yogi

‘सर्द रातों में कोई भी खुले में न सोए’, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Posted by - December 16, 2023 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि सर्द रातों में कोई भी…
UP Vidhansabha

अब नए ‘स्पीच रिकग्निशन सॉफ्टवेयर’ से लैस होगी उत्तर प्रदेश की विधान सभा

Posted by - November 27, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की उन्नति के लिए मॉडर्न टेक्नोलॉजी का व्यापक इस्तेमाल कर रही योगी सरकार अब प्रदेश की विधान…