cm yogi

महिला के अपमान पर तनी सीएम योगी की भौहें

574 0

लखनऊ। नोएडा मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की भौहें तन गई हैं। उन्होंने गृह विभाग से रिपोर्ट तलब की है। साथ ही, गनर देने से लेकर हर बिंदु की जांच करने, दोषी अधिकारियों और पुलिस कर्मियों सहित आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मामले में प्रभारी निरीक्षक, एक सब इंस्पेक्टर और चार कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और अन्य की जांच चल रही है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने पूर्व में कई बैठकों में अधिकारियों को महिलाओं से संबंधित किसी भी अपराध में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महिलाओं को जागरूक करने के लिए सरकार प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान भी चला रही है।

इसीलिए नोएडा मामले में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की लिए टीमें गठित की।

श्रीकांत त्यागी मामले में सीएम योगी सख्त, भगोड़े नेता पर 25 हजार का इनाम घोषित

मामले में एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। शीघ्र गिरफ्तारी होगी। नोएडा पुलिस ने ईनाम भी घोषित किया है।

वहां के प्रभारी निरीक्षक और घटना के बाद सोसाइटी में सुरक्षा के लिए लगाए गए एक सब इंस्पेक्टर और चार कांस्टेबल को निलंबित किया गया है। सोसाइटी में जाने वाले हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जा रही है। पीड़िता को दो पीएसओ दिए गए हैं। इस तरह की घटनाएं कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगीं।

जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध: एके शर्मा

Related Post

RANDEEP SURJEWALA

कांग्रेस का सवाल-साठ हजार करोड़ की राफेल डील में किसे दिए गए करोड़ों के ‘गिफ्ट’?

Posted by - April 5, 2021 0
नई दिल्ली। फ्रांस के पब्लिकेशन मीडियापार्ट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि 2016 में जब भारत और फ्रांस…
Technology

उत्तर प्रदेश बना टेक्नोलॉजी हब, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश की बाढ़

Posted by - March 6, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में राज्य में आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हो रहा…
CM Yogi

उत्तर प्रदेश यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी एंड स्पीड की गारंटीः मुख्यमंत्री

Posted by - April 26, 2026 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को 17 फॉर्मा कंपनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट (एलओसी) प्रदान किया।…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को मुलायम सिंह ने दिया सपा में शामिल होने का न्योता

Posted by - August 31, 2021 0
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गर्मी बढ़ी हुई है, इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह…

नोटबंदी के चलते आपका खेल सामने आया,आपको जमानत लेनी पड़ी: मोदी

Posted by - November 12, 2018 0
बिलासपुर।एक तरफ छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की वोटिंग चल रही है वही दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर में चुनावी…