Secretary

नई फिल्म नीति-2022 के संबंध में विशेष प्रमुख सचिव ने की बैठक

488 0

देहरादून: सचिवालय स्थित कक्ष में सूचना विभाग की समीक्षा बैठक विशेष प्रमुख सचिव (Special Principal Secretary) अभिनव कुमार ने ली। बैठक में मुख्य रूप से नई फिल्म नीति-2022 के संबंध में उन्होंने निर्देश दिये हैं कि फिल्म निर्माण उत्तराखण्ड राज्य के विशेष सन्दर्भ में व्यवहारिक और सरल बनाया जाय। इसका उदे्दश्य राज्य में अधिक से अधिक फिल्मों की शूटिंग हो, रोजगार के साधन सृजित हो, स्थानीय कलाकारों को लाभ हो तथा प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के दूर-दराज के पर्वतीय क्षेत्रों वाले डेस्टिनेशन को चिन्हित कर वहां पर फिल्म निर्माण के लिए फिल्म निर्माता/निर्देशकों को प्रेरित किया जाये।

बैठक में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भांति एक फिल्म समारोह करके अभिनेता, अभिनेत्री, फिल्म निर्माता एवं निर्देशक को पुरस्कार देने के लिए वार्षिक समारोह का आयोजन किया जाय। बैठक में यह भी निर्देश दिये है कि स्थानीय बोली/भाषा पर आधारित फिल्म निर्माण के लिए अंग्रेजी/हिन्दी भाषा पर आधारित फिल्म निर्माण के समकक्ष महत्व दिया जाय। Film and Television Institute, Pune/Satyajit Ray Film and Televison Institute, Kolkata में प्रवेश लेने वाले उत्तराखण्ड मूल के निवासी छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति के विशेष प्राविधान किये जाय।

नई फिल्म नीति से अधिक से अधिक रोजगार का सृजन होगा, होटल, टैक्सी व्यवसाय में बढोतरी होगी, स्थानीय कलाकारों को लाभ मिलेगा, राज्य को एस.जी.एस.टी. के रूप में अधिक धनराशि राजस्व के रूप में प्राप्त होगी तथा पर्यटन को बढावा मिलेगा। बैठक में सूचना विभाग ई-ऑफिस का ढांचा शीघ्र विकसित करने के निर्देश दिये गये तथा विभागीय आवश्यकता के अनुरूप सूचना विभाग के पुनर्गठन का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये तथा कार्मिकों को अधिक दक्ष बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित करने के भी निर्देश दिये गये।

सौरभ बहुगुणा ने मत्स्य, डेयरी विकास एवं पशुपालन विभाग की समीक्षा

यह बैठक मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तावित विभागीय बैठक के पूर्व तैयारियों के संबंध में ली गई थी। बैठक में अनु सचिव, रजनीश जैन, संयुक्त निदेशक, आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक, के. एस. चौहान, उप निदेशक, नितिन उपाध्याय एवं उप निदेशक, मनोज श्रीवास्तव मौजूद थे।

निवेशकों को सुरक्षित निवेश की गारंटी देता है उत्तराखण्ड: सीएम धामी

Related Post

CM Dhami met the disaster affected villagers

प्रभावित क्षेत्र में नुकसान का आकलन कर पुनर्वास प्रक्रिया को गति दी जाएगी:

Posted by - September 7, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को बागेश्वर के आपदा प्रभावित क्षेत्र पौंसरी में ग्रामीणों से भेंट कर…
Tirath Singh Rawat

तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण समारोह शाम चार बजे

Posted by - March 10, 2021 0
देहरादून। पौड़ी गढ़वाल सीट से सांसद तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) उत्‍तराखंड के नए मुख्‍यमंत्री होंगे। बुधवार को हुई…
cm dhami

अनिल बलूनी ने उत्तराखंड भवन में उत्तराखंड के CM धामी से की मुलाकात

Posted by - March 20, 2025 0
नई दिल्ली/ देहारादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने बुधवार को नई दिल्ली…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी बोले-योजनाओं में नवाचार पर ध्यान दें अधिकारी, बनाएं विस्तृत एक्शन प्लान

Posted by - August 7, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य हित से जुड़ी योजनाओं के नीति-निर्धारण और सरकार की ओर से संचालित…