Sultanpur

सुल्तानपुर में बड़ा हादसा, ट्रेलर ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर

448 0

सुल्तानपुर: यूपी के सुल्तानपुर (Sultanpur) जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गए है। यहां के कोतवाली देहात इलाके में अनियंत्रित ट्रेलर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमे एक महिला समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इनमे से दो लोगों की हालत नाजुक होने के कारण लखनऊ रेफर किया गया है।

देहात थाना क्षेत्र के नेकराही निवासी राम सुरेश (50), फूलकली (55) पत्नी राम नेवाज, रघुवीर ( 55), राजेंद्र (45), निर्मला (53) पत्नी रघुवीर, अमरावती (45) पत्नी राजेंद्र आज ई-रिक्शा पर बैठकर गोसाईगंज थाने के हयातनगर गांव में एक रिश्तेदार की मिट्टी में शामिल होने जा रहे थे। ई-रिक्शा हरीश (35) चला रहा था। ई-रिक्शा पर ही अनुराधा (52) पत्नी सुमित निवासी विनोबापुरी भी बैठी थी। ई-रिक्शा ओदरा गांव के पास पहुंचा था, तभी तेज रफ़्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दिया। 8 घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राम सुमेर, फूलकली, रघुवीर, राजेंद्र और निर्मला को मृत घोषित कर दिया।

सीएम भूपेश बघेल ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा

इस घटना की खबर लगते ही सीएम योगी ने सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

पर्यावरण के साथ सेहत की रक्षा करेंगे हर्बल मार्ग

 

Related Post

Zero Poverty

सीएम योगी की अगुवाई में गरीबी मुक्त प्रदेश की ओर अग्रसर उत्तर प्रदेश

Posted by - December 31, 2024 0
लखनऊ। सीएम योगी (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश को गरीबी मुक्त बनाने के लिए योगी सरकार महत्वाकांक्षी योजना पर…
सेरा सेनिटरी लिमिटेड व प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड गैलरी का हुआ शुभारम्भ

सेरा सेनिटरी लिमिटेड व प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड गैलरी का हुआ शुभारम्भ

Posted by - March 2, 2021 0
मोहनलालगंज कस्बे में स्थित यूपी एसबेस्टस लिमिटेड परिसर में सोमवार को उपल सुपरसेन्टर के अन्तर्गत सेरा सेनिटरी लिमिटेड व प्रिज्म…
68,000 KGBV girls came on stage together

एक साथ मंच पर उतरीं केजीबीवी की 68,000 बालिकाएं, सामाजिक बुराइयों पर करारा प्रहार

Posted by - September 28, 2025 0
लखनऊ। रविवार को प्रदेशभर के 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) की 68,000 बालिकाएँ नुक्कड़ नाटकों के मंच पर उतरीं…