Loudspeaker

यूपी में एक लाख 29 हजार से ज्यादा लाउडस्पीकरों पर हुई कार्रवाई

492 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (UP) में लाउडस्पीकर (Loudspeaker) को उतारने में देश में मिसाल कायम की है। प्रदेश (UP) में 1.29 लाख से अधिक लाउडस्पीकरों पर कार्रवाई की गई। धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को या तो उतार दिया गया है या उनकी ध्वनि नियंत्रित कर दी गई है। धार्मिक स्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकरों (Loudspeaker) को स्कूलों (School) और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के लिए भी सौंपा गया है।

उत्तर प्रदेश में राज्यव्यापी अभियान के दौरान चलाकर विभिन्न धार्मिक स्थलों से 72,509 लाउडस्पीकर उतारे गए और 56,558 लाउडस्पीकरों की ध्वनि को नियंत्रित किया गया है। 13145 लाउडस्पीकरों को सदुपयोग के लिए स्कूलों को सौंपा गया है। साथ ही 1583 लाउडस्पीकरों को पब्लिक एड्रेस सिस्टम के लिए दिया गया है।

प्रदेश सरकार ने 23 अप्रैल को धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने के आदेश जारी किए थे। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक आदेश पर प्रदेश सरकार ने राज्यव्यापी अभियान शुरू किया।

बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने की यूपी के कोविड प्रबंधन की सराहना

विभिन्न समुदायों के धार्मिक नेताओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संचालित किया गया। अभियान के दौरान सभी को लाउडस्पीकरों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण के बारे में जागरूक किया गया। धर्मगुरुओं ने समाज को एक अच्छा संदेश देते हुए लाउडस्पीकरों को हटाने में अपना सहयोग दिया।

 जेपी नड्डा के साथ आज भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करेंगे योगी

Related Post

CM Yogi

मोदी सरकार की सौगात से लाभान्वित होंगे लाखों अन्नदाता किसान: योगी

Posted by - January 1, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट में हुए फैसलों का स्वागत करते हुए इन्हें अभिनन्दनीय बताया।…
Astronaut Group Captain Shubhanshu Shukla met CM Yogi

जो मोमेंटम हमने बनाया है, वह हमारी स्पेस जर्नी को आगे बढ़ाने में बहुत मदद करेगा: शुभांशु

Posted by - August 25, 2025 0
लखनऊ:- अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से सफल मिशन पूरा कर लौटे लखनऊ के गौरव, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla)…

प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के बाद दूसरे राष्ट्रपति के बरेका में पड़े कदम

Posted by - March 14, 2021 0
वाराणसी।  यूं तो बनारस में देश के राष्ट्रपति का आगमन होता रहा है लेकिन यह पहली बार है कि बनारस…
CM Yogi

बोझ हैं सपा और कांग्रेस, इन्हें उठाकर देश से बाहर फेंकना होगा : योगी

Posted by - March 14, 2024 0
अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने यहां राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सपा…