चुनाव आयोग सख्त

योगी, माया के बाद चुनाव आयोग ने आजम और मेनका के चुनाव प्रचार पर लगाई रोक

968 0

लखनऊ। सीएम योगी और मायावती के खिलाफ कार्रवाई के बाद चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और सपा पार्टी के नेता आजम खान को भी चुनाव प्रचार से रोक दिया है। मेनका गांधी को मंगलवार यानी आज सुबह 10 बजे से 48 घंटे तक और और आजम खान को 72 घंटे के लिए चुनाव प्रचार से रोका गया है।

ये भी पढ़ें :-Lok Sabha Elections 2019: कांग्रेस को लेकर बोलीं ममता बनर्जी, चुनाव जीतने के लिए RSS की ले रही मदद 

आपको बता दें मेनका गांधी ने सुल्तानपुर में एक रैली के दौरान मुस्लिम मतदाताओं को कहा था कि अगर उन्हें कम वोट मिले तो इसका असर होने वाले काम पर पड़ेगा। इसी तरह आजम खान ने रामपुर से भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा के खिलाफ बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। दोनों ही मामलों में रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी गई थी। इन दोनों के बयानों पर खूब हंगामा मचा था।

ये भी पढ़ें :-सीएम-माया को लेकर EC के फैसले बोली कांग्रेस, क्या मोदी जी के खिलाफ आयोग करेगा कार्रवाई? 

जानकारी के मुताबिक योगी ने अपने बयान में कहा था, ‘अगर कांग्रेस, एसपी, बीएसपी को अली पर विश्वास है तो हमें भी बजरंग बली पर विश्वास है।’ योगी ने देवबंद में बीएसपी प्रमुख मायावती के उस भाषण की तरफ इशारा करते हुए यह टिप्पणी की थी जिसमें मायावती ने मुस्लिमों से एसपी-बीएसपी गठबंधन को वोट देने की अपील की थी।

Related Post

अक्षय कुमार

एक्ट्रेस को चुसा हुआ आम न होकर हरा-भरा होना चाहिए ऐसा कहने पर ट्रोल हुए अक्षय

Posted by - October 19, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। जहां बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हाउसफुल 4 को लेकर चर्चा में हैं।…
Stubble

सीएम योगी के सख्त निर्देशों का असर, प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं में आई उल्लेखनीय कमी

Posted by - November 13, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के सख्त निर्देशों और सतत मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की…
CM Yogi

सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा, 50 लाख से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार

Posted by - August 15, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने 78वें स्वाधीनता दिवस पर विधान भवन के समक्ष ध्वजारोहण के बाद युवाओं के…