KK

KK को दी गई सलामी, सीएम ममता बनर्जी रही मौजूद

523 0

कोलकाता: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके (KK) का मंगलवार को कोलकाता में एक लाइव कॉन्सर्ट के बाद 53 साल की उम्र में निधन हो गया। परफॉर्मेंस के बाद वह होटल पहुंचे और उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें CMRI (कोलकाता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट) हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। सिंगर (KK) की पत्नी और बच्चे कोलकाता पहुंचे हैं। पोस्टमार्टम के बाद केके की पार्थिव देह रबिन्द्र सदन लाया गया है। पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) और बाबुल सुप्रियो सहित अन्य मंत्रियों ने रबीन्द्र सदन पहुंचकर केके को श्रद्धांजलि दी है।

KK को कोलकाता में दी गई सलामी, ममता बनर्जी भी रही मौजूद

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति में सिंगर केके को गन सैल्यूट देकर अंतिम सलामी दी गई। रवीद्र सदन से गायक (KK) के पार्थिव शरीर को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रवीद्र सदन से कोलकाता एयरपोर्ट ले जानें की व्यवस्था की गई है। जहां से शाम को 5.15 बजे एयर इंडिया की विमान से मुंबई ले जाया जाएगा। गायक का अंतिम संस्कार मुंबई में होगा।

सिंगर KK के निधन पर ट्रेंड हुए इमरान, वजह जानकर होंगे हैरान

Related Post

CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

Posted by - March 8, 2024 0
दंतेवाड़ा। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास पर आज शुक्रवार को बस्तर…
Savin Bansal

शिक्षा ही एक ऐसा हथियार जिससे निकलते हैं सशक्तिकरण एवं सफलता के रास्तेः डीएम

Posted by - January 31, 2026 0
देहरादून: प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा के 12 वें संस्करण में आज जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal ) ने 26 बालिकाओं को स्कूल…