मेनका गांधी

‘जिसका जितना वोट, उसका उतना विकास’ -मेनका गांधी

1000 0

सुल्तानपुर। दूसरे चरण की आठ सीटों पर प्रत्याशी तय करते समय सभी प्रमुख पार्टियों ने धनबल और बाहुबल पर ही भरोसा जताया है। वहीँ केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी ने फिर मतदाताओं को चेताया है । रसूलपुर में कार्यकर्ता सम्मलेन में उन्होंने कहा कि जिसका जितना वोट, उसका उतना विकास। उन्होंने कहा कि कार्य कराने के लिए मैंने एक मापदंड बनाया है।

ये भी पढ़ें :-टिप्पणी के बाद बुरे फंसे आजम, महिला आयोग का नोटिस, थाने में केस दर्ज

आपको बता दें उन्होंने कहा कि कहा कि कार्य कराने के लिए मैने एक मापदंड बनाया है। इसमें चार श्रेणी ए, बी, सी व डी बनाई है। 80 फीसदी से जहां ज्यादा वोट मिलेंगे वे ए श्रेणी में होंगे। इसी तरह 60 फीसदी वाले बी, 50 फीसदी वाले सी व 50 से कम वाले डी श्रेणी में होंगे।

ये भी पढ़ें :-जवानों की चिता पर राजतिलक करना चाहते हैं मोदी – कुरैशी

जानकारी के मुताबिक अभी तीन दिन पहले मेनका गांधी के विवादित बयान का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने सुलतानपुर में इशारों में मुस्लिम मतदाताओं को चेतावनी दे रही थीं, उन्होंने कहा था कि मैं मुस्लिमों के समर्थन से जीतना चाहती हूं। अगर वह मुझे वोट नहीं करेंगे तो मैं उनकी सहायता नहीं करूंगी।

Related Post

कोमोलिका ने Cannes में मचाया तहलका, फीकी पड़ गईं दीपिका-प्रियंका

Posted by - May 19, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क।  फेस्टिवल में बॉलीवुड से भी कई हीरोइनों का जलवा चल रहा है। दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा औऱ कंगना…
रामनाथ कोविंद

सुप्रीम कोर्ट ने हमेशा ‘प्रगतिशील सामाजिक परिवर्तन’ की अगुवाई की : राष्ट्रपति

Posted by - February 23, 2020 0
नई दिल्ली। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ‘लैंगिक न्याय के लक्ष्य’ पर आगे बढ़ने के लिए भारतीय न्यायपालिका के…
Terracotta

आंध्रा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली भी टेरोकोटा के मुरीद

Posted by - October 21, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) द्वारा वर्ष 2018 में टेराकोटा (Terracotta) को एक जिला एक उत्पाद (ODOP) में शामिल…