CM Dhami flagged off mobile medical unit vehicles

दूरस्थ गांवों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाना आसान… सीएम ने मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों को रवाना किया

90 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से “ग्रामीण गढ़वाल समग्र स्वास्थ्य सेवा परियोजना” के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों का फ्लैग‑ऑफ किया। यह परियोजना ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एवं हॉस्पिटल, देहरादून ने मुख्यमंत्री की प्रेरणा से शुरु की है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि लोग भौगोलिक और आर्थिक कारणों से स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। इस पहल से दूरस्थ गांवों तक समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा पहुंचाना आसान होगा। दूरस्थ एवं दुर्गम ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा, निःशुल्क जांच, परामर्श एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की दिशा में यह अच्छा प्रयास है।

इस परियोजना का प्रथम चरण जनपद चमोली एवं टिहरी गढ़वाल में आरंभ किया गया है। जहां दो पूर्णतः सुसज्जित मोबाइल मेडिकल यूनिट्स को तैनात किया गया है। इसके माध्यम से सामान्य चिकित्सा, 29 से अधिक निशुल्क पैथोलॉजी जांच, निःशुल्क दवा वितरण, नेत्र जांच, स्वास्थ्य परामर्श एवं रेफरल सेवाएं प्रदान की जायेंगी। हर मोबाइल यूनिट में डॉक्टर मौजूद रहेंगे l ये यूनिट गांव, कस्बों, स्कूलों और बाजारों में निर्धारित समय पर जाकर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराएंगी l इसके लिए जनपदों के अधिकारियों से सामंजस्य रखा जाएगा l

इस अवसर पर ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एवं हॉस्पिटल के चेयरमैन श्री कमल घनसाला, डॉ. पुनीत त्यागी डॉ. एस.एल. जेठानी, मेजर जनरल (रिटा) ओ.पी सोनी एवं डॉ. सुभाष गुप्ता मौजूद थे।

Related Post

सुप्रीम कोर्ट के जज तक को नहीं बख्शा, लोकतंत्र के परखच्चे उड़ा दिए- ‘हैकिंग’ मामले पर बोले पूर्व IAS

Posted by - July 19, 2021 0
भारतीय नेताओं, पत्रकारों और कारोबारियों के फोन हैकिंग का एक बड़ा मुद्दा सामने आया है, हालांकि सरकार ने इस बात…
CM Bhajan Lal

स्वतंत्र पत्रकारों के अधिस्वीकरण की पात्रता में छूट की अधिसूचना जारी

Posted by - October 9, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) की पत्रकार (Journalist) कल्याण और उनके सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्धता के तहत बुधवार…
BJP

‘जेड-प्लस’ सुरक्षा में ममता पर हमला कैसे , कहीं वोट के लिए नाटक तो नहीं : बीजेपी

Posted by - March 11, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हुए कथित हमले को लेकर भाजपा (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष…
CM Vishnu Dev Sai

अब बस्तर बनेगा नीति निर्धारण का केंद्र…अगली मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक यहीं होगी आयोजित…

Posted by - June 25, 2025 0
रायपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) अंचल के लिए यह खबर इतिहास रचने वाली है—देश की अगली मध्य क्षेत्रीय परिषद (Central…