6 people died in stampede at Mansa Devi temple

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 लोगों की मौत; मुख्यमंत्री ने जताया दु:ख

126 0

उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर (Mansa Devi Temple) में रविवार सुबह भारी भीड़ जमा होने भगदड़ मच गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। प्रशासन का कहना है कि मंदिर के मुख्य मार्ग पर काफी भीड़ जमा हो गई थी, जिसके कारण भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं, सीएम धामी (CM Dhami) ने घटना पर दुख जताया है।

सीएम (CM Dhami) ने जताया दुख

हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर (Mansa Devi Temple) में भगदड़ मचने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। UKSDRF, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे गई हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।’

सुबह हुआ था हादसा: SP

SP प्रमोद्र सिंह ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सुबह 9 बजे कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी मनसा देवी (Mansa Devi Temple) मुख्य मार्ग पर भगदड़ मचने से कई लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के तुरंत बाद पुलिस ने टीम मौके पर पहुंचकर घायल को नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब 35 लोगों को अस्पताल में लाया गया था। अभी तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि डॉक्टरों ने की है।

उन्होंने आगे कहा कि अन्य गंभीर घायलों को दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने हादसे की पीछ के वजह बताते हुए कहा कि प्रथम दृश्य इस हादसे की पीछे मुख्य मार्ग पर करंट फैलने की अफवाह बताई जा रही है, लेकिन अभी हादसे की पीछे की ठोस वजह का पता लगाया जा रहा है। ये घटना सीढ़ी मार्ग पर हुई है।

‘खंभे में करंट की बात से मची भगदड़’

वहीं, प्रशासन के दावों से इतर मौके पर मौजूद चश्मदीद ने बताया कि मंदिर (Mansa Devi Temple) के पास एक खंभा है, जहां शार्ट सर्किट हुआ। शार्ट सर्किट के बाद लोगों ने बताया कि इस खंभे से करंट आ रहा है, जिससे भगदड़ मच गई।

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि ये भगदड़ उस समय हुई जब मंदिर के मुख्य मार्ग पर भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए एकत्र हुए थे। रविवार होने के कारण मंदिर (Mansa Devi Temple) में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक थी और अचानक हुई अफरा-तफरी के कारण स्थिति बेकाबू हो गई। हादसे के बाद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन हुआ है। हालांकि, अब हालात सामान्य हैं।

हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाने में जुटी हैं। अभी तक हताहतों की सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।

Related Post

CM Dhami reached Uttarkashi, took stock of the affected areas

सीएम धामी ने उत्तरकाशी में आपदा नियंत्रण कक्ष से की राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा

Posted by - August 6, 2025 0
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार सुबह उत्तरकाशी स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष से राहत एवं…

J&K के पंपोर में सेना का एक्शन, लश्कर कमांडर उमर मुश्ताक खांडे को घेरा, एक आतंकी ढेर

Posted by - October 16, 2021 0
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलवामा में एक बार फिर…
Amit Shah

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर

Posted by - August 23, 2024 0
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रात दस बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इस…