corona in India

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 5609 नये मामले आये और 132 की मौत

1035 0

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 संक्रमण के एक दिन में रिकाॅर्ड 5609 मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,12,359 पर पहुंच गयी है। हालांकि राहत की बात यह है कि इस दौरान 3000 से अधिक लोगों ने इस संक्रमण से निजात भी पायी।

कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 1,12,359 पर पहुंच गयी

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 5609 नये मामले आये हैं, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 112359 पर पहुंच गयी है। देश में कुल सक्रिय मामले 63624 हैं। इससे एक दिन पहले 5611 नये मामले सामने आये थे।

गरीबों की ईद फीकी न पड़े, इसलिए सलमान खान करेंगे ये काम

संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 132 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 3435 हो गयी

देश में इस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 132 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 3435 हो गयी। संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है और पिछले 24 घंटों में 3002 लोग इस संक्रमण से मुक्त हुए हैं जिससे स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 45300 हो गयी है।

देश में कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है और कुल संक्रमण के मामलों में एक तिहाई से अधिक हिस्सा यहीं का

देश में कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है और कुल संक्रमण के मामलों में एक तिहाई से अधिक हिस्सा यहीं का है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 2161 नये मामले सामने आये हैं , जिसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 39297 हो गयी है तथा कुल 1390 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 10318 लोग इसके संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।

Related Post

CM Vishnudev Sai

शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि युवाओं की नई प्रेरणा…शिक्षक दिवस पर बोले CM विष्णु देव साय

Posted by - September 5, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने आज शिक्षक दिवस के विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री निवास परिसर…
CM Dhami

महार रेजीमेंट सेंटर में वृक्षारोपण कर स्वर्गीय पिता को किया याद, भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी

Posted by - October 18, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)ने सोमवार को मध्य प्रदेश स्थित सागर में महार रेजिमेंट में आयोजित सैनिक सम्मेलन…
UCC

UCC लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखंड, सीएम धामी ने लॉन्च किया पोर्टल

Posted by - January 27, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड में आज यानी कि सोमवार से समान नागरिक संहिता (UCC) लागू हो चुकी है। इसके साथ ही यह…