YEIDA

यीडा क्षेत्र में 500 करोड़ का होगा निवेश, 5000 लोगों को मिलेगा रोजगार

256 0

ग्रेटर नोएडा। योगी सरकार (Yogi Government) उत्तर प्रदेश में निवेश को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने मंगलवार को ई ऑक्शन के माध्यम से बड़ी धनराशि की बिड हासिल की है। 1000 वर्ग मीटर के कुल 45 भूखंडों के लिए सफलतापूर्वक संपन्न हुए इस ई ऑक्शन के जरिए यीडा क्षेत्र में 500 करोड़ रुपए का निवेश संभव हो सकेगा। यही नहीं, परियोजनाओं के क्रियाशील होने पर यहां 5000 से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकेंगे। इससे यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के विकास में भी गतिशीलता आएगी।

उल्लेखनीय है कि यीडा क्षेत्र में योगी सरकार विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूखंड उपलब्ध करा रही है। इसमें विभिन्न औद्योगिक समूह अपनी रुचि दिखा रहे हैं।

2.50 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया था रिजर्व बिड प्राइज

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने मंगलवार को संस्थागत भूखंडों की योजना के तहत ई ऑक्शन का आयोजन किया। इसके तहत यीडा क्षेत्र में कॉर्पोरेट ऑफिस के लिए 1000-1000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के कुल 45 भूखंडों को सम्मिलित किया गया था। इसमें प्रत्येक भूखंड के सापेक्ष रिजर्व प्राइज 2.50 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया था। इस प्रकार 45 भूखंडों के सापेक्ष कुल बिज प्राइज लगभग 112.50 करोड़ रुपए थी।

ई ऑक्शन के दौरान 112.50 करोड़ रुपए की बिड प्राइज के सापेक्ष प्राधिकरण को 265.14 करोड़ की धनराशि प्राप्त होगी जो कि कुल बिड प्राइज से 152.64 करोड़ रुपए ज्यादा है। यह बिड प्राइज का 134 प्रतिशत है, जो दर्शाता है कि यीडा क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना के साथ ही यहां कॉर्पोरेट ऑफिस खोले जाने के लिए भी औद्योगिक समूह किस कदर लालायित हैं।

3 भूखंडों से हुई 80.76 करोड़ रुपए की कमाई

इस योजना के तहत कॉर्पोरेट ऑफिस के तीन भूखंड ऐसे रहे, जिसकी बिड प्राइज से लगभग 12 गुना रेट पर बिड लगी है। इनमें प्लॉट नंबर 64 के लिए चैलेंजर कंप्यूटर लि. ने 28.28 करोड़ रुपए की बिड लगाई तो वहीं, एलेक्सिस ग्लोबल प्रा. लि. ने प्लॉट नंबर 69 के लिए 26.64 करोड़ रुपए की बिड प्राइज ऑफर की।

उत्तर प्रदेश को सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का हब बनाने की दिशा में योगी सरकार ने उठाया महत्वपूर्ण कदम

इसी तरह, सानाश इंपेक्स प्रा. लि. ने प्लॉट नंबर 59 के लिए 25.84 करोड़ रुपए की बिड लगाई है। ई ऑक्शन के दौरान सिर्फ इन तीन भूखंडों के माध्यम से ही यीडा को 80.76 करोड़ रुपए प्राप्त हो रहे हैं। यह कुल बिड प्राइज का लगभग एक तिहाई हिस्सा है। YEIDA के अधिकारी इस बिड से काफी खुश हैं और उन्होंने उम्मीद जताई है कि इन कॉर्पोरेट ऑफिस के माध्यम से बड़े पैमाने पर क्षेत्र में निवेश होगा और हजारों लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा।

Related Post

Silk Industry

स्वयं सहायता समूहों के जरिए ग्रामीण विकास को नई दिशा दे रही योगी सरकार

Posted by - January 31, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं की आजीविका संवर्धन और उनके सशक्तिकरण के लिए निरंतर…
Yogi

कोई भी मरीज इलाज के बिना अस्पताल से वापस न जाए: सीएम योगी

Posted by - March 31, 2022 0
लखनऊ: योगी सरकार 2.0 प्रदेशवासियों को बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने…

मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का गठन आज,बसपा के विधायक के शामिल होने की भी आशंका

Posted by - December 25, 2018 0
  भोपाल। जहाँ एक तरफ राजस्थान में सोमवार को मंत्रिमंडल का गठन हुआ वहीँ आज मध्यप्रदेश में दोपहर 3 बजे…
सुन्नी वक्फ बोर्ड

सुन्नी वक्फ बोर्ड अयोध्या फैसले पर दायर नहीं करेगा पुनर्विचार याचिका

Posted by - November 26, 2019 0
लखनऊ। अयोध्या फैसले पर सुन्नी वक्फ बोर्ड सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर नहीं करेगा। अयोध्या मामले में फैसला आने…
Atal Residential Schools

उप्र में कोरोना से निराश्रित बच्चों को भी मिलेगा अटल आवासीय विद्यालय योजना का लाभ

Posted by - April 20, 2023 0
लखनऊ। निर्धन श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश में शुरू की गई अटल आवासीय…