AK Sharma

‘सम्भव’ के तहत की गयी जनसुनवाई में 3 मामले निस्तारित: एके शर्मा

472 0

लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि ‘सम्भव’ पोर्टल की व्यवस्था अनुसार सभी डिस्काम में मंगलवार 26 जुलाई, 2022 को प्रबन्ध निदेशक के स्तर पर की गई जनसुनवाई में कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 03 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, शेष 12 शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने बताया कि 25 जुलाई सोमवार को सभी अधीक्षण अभियन्ता एवं अधिशासी अभियन्ता के स्तर पर जनसुनवाई की गई, जिसमें कुल 809 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें से 734 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया और शेष 75 शिकायतों के निस्तारण लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया है।

उन्होंने बताया कि ‘सम्भव’ पोर्टल की व्यवस्था के तहत 18 मई, 2022 से विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं व शिकायतों के समाधान के लिए विभिन्न स्तरों पर जनसुनवाई की जा रही है। अभी तक की हुई जनसुनवाई में कुल 11764 शिकायतें प्राप्त हुई और इसमें से 9922 शिकयतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया है और शेष 1842 शिकायतों का निस्तारण अभी बाकी है, जिसके समाधान का प्रयास किया जा रहा है।

बच्चों को यूनिफॉर्म के साथ पेन, पेंसिल, कॉपी के लिए भी पैसा देगी योगी सरकार

एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि स्थानीय स्तर पर शिकायतों का समाधान न होने पर प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को राज्य स्तर पर स्वंय ऊर्जा मंत्री द्वारा जनसुनवाई की जाती है।

इस जनसुनवाई में ऐसे मामले संज्ञान में लाये जाते है जिनका निराकरण स्थानीय स्तर पर व डिस्काम स्तर पर नहीं हो पाता है, उनकी सुनवाई की जाती है। साथ ही ऐसे मामले जिनकी शिकायते मुख्यमंत्री पोर्टल, ऑनलाइन शिकायत, मंत्रीगण व सासंद एवं विधायक के वहां की गयी शिकायतों का भी संज्ञान लिया जाता है।

एके शर्मा ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Related Post

RO/ARO examination was conducted successfully in all 75 districts of UP

यूपी के सभी 75 जिलों में सकुशल संपन्न हुई आरओ/एआरओ परीक्षा

Posted by - July 27, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) परीक्षा-2023 रविवार को प्रदेश के सभी 75…
Maha Kumbh 2025

एआई, डार्क वेब और सोशल मीडिया स्कैमर्स से बचाएगा महाकुम्भ साइबर थाना

Posted by - December 11, 2024 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) पहली बार…
AK Sharma

ऊर्जा विभाग की छवि को सुधारना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है: एके शर्मा

Posted by - July 24, 2025 0
लखनऊ: मऊ स्थित इंदारा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए गुरुवार को नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा…
cm yogi

सीएम योगी ने अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष भदन्त शान्ति मित्र को दी श्रद्धाजंलि

Posted by - October 16, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार देर शाम आलमबाग के वीआईपी रोड स्थित बौद्ध विहार शांति उपवन पहुँचे, जहाँ…