UCC

26 जनवरी तक बढ़ाई गई UCC नियमावली के तहत विवाह पंजीकरण शुल्क छूट की समय सीमा

178 0

राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों के हित में समान नागरिक संहिता (UCC) नियमावली के तहत विवाह पंजीकरण शुल्क रू0 250 की छूट की समय सीमा को 26 जनवरी 2026 तक बढ़ाया गया है, विवाह पंजीकरण हेतु नागरिकों की सहभागिता को और अधिक प्रोत्साहित किए जाने के लिए शासन द्वारा जनहित में यह निर्णय लिया गया है।

इस संबंध में गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि समान नागरिक संहिता (UCC) नियमावली के अंतर्गत ऐसे व्यक्ति जिनका विवाह इस संहिता के लागू होने से पूर्व पंजीकृत या तलाक की डिक्री घोषित हुई हो या विवाह निरस्त हुआ हो, अथवा ऐसे नागरिक जिनका विवाह इस संहिता के लागू होने से पूर्व हुआ हो किन्तु जिनका विवाह पंजीकरण नहीं हुआ हो, ऐसे मामलों में विवाह पंजीकरण हेतु अधिसूचना दिनांक 06 जून 2025 द्वारा निर्धारित पंजीकरण शुल्क रू0 250 की दी गई छूट की समय-सीमा को विवाह पंजीकरण हेतु नागरिकों की सहभागिता को और अधिक प्रोत्साहित किये जाने के उद्देश्य से, दिनांक 26 जनवरी, 2026 तक के लिए बढाया जाता है। नागरिकों द्वारा सी०एस०सी० केन्द्रों से सेवा लिये जाने पर रू0 50 (जीएसटी सहित) शुल्क पूर्ववत् लागू रहेगा।

Related Post

Kedarnath Dham

सैन्य बैंड की भक्तिमय स्वर लहरियों और बर्फबारी के बीचबंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट

Posted by - November 15, 2023 0
देहरादून। उत्तराखंड में शीतलहर तथा बर्फबारी के बीच हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं पर अवस्थित भगवान शंकर के ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री…

लोकसभा की कार्यवाही बाधित होने पर बरसे स्‍पीकर, सांसदों को मर्यादा में रहने की दी चेतावनी

Posted by - July 29, 2021 0
पेगासस मामले और कृषि कानून के मुद्दे पर हंगामे के कारण संसद का मानसून सत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है…
CM Vishnudev

सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता युक्त और समय-सीमा में करें पूरा: मुख्यमंत्री

Posted by - January 31, 2026 0
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev) ने अपने दो दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान नारायणपुरदृकोंडागांव के मध्य निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग…