kumbh-Mela

कुंभ मेला क्षेत्र में  मिले 1701 कोरोना  पॉजिटिव

1361 0

ऋषिकेश।  हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र में 10 से 14 अप्रैल के बीच 1700 से अधिक लोगों के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बीच आशंका जताई जा रही है कि विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक जमावड़ा कोविड-19 के मामलों में आ रहे जबरदस्त उछाल को और तेज कर सकता है।

स्वास्थ्यकर्मियों ने मेला क्षेत्र में इन पांच दिनों में 2,36,751 कोविड जांच कीं, जिनमें से 1701 लोगों की रिपोर्ट में उनके महामारी से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई।

यूपी  में कोरोना संक्रमण के 22439 नए केस, 114 मरीजों की मौत

हरिद्वार के मुख्य चिकित्साधिकारी शंभु कुमार झा ने कहा कि इस संख्या में श्रद्धालुओं और विभिन्न अखाड़ों के साधु-संतों की हरिद्वार से लेकर देवप्रयाग तक पूरे मेला क्षेत्र में पांच दिनों में की गई आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन जांच दोनों के आंकड़े शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अभी और आरटी-पीसीआर जांच के नतीजे आना बाकी हैं और इस परिस्थिति को देखते हुए कुंभ मेला क्षेत्र में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 2000 के पार निकलने की पूरी आशंका है।

हरिद्वार, टिहरी और ऋषिकेश सहित देहरादून जिले के विभिन्न भागों में 670 हेक्टेयर क्षेत्रफल में महाकुंभ क्षेत्र फैला हुआ है।

Related Post

Governor Harichandan

रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल हरिचंदन, मुख्यमंत्री भी रहे मौजूद

Posted by - July 7, 2024 0
रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन (Governor Harichandan) रथ यात्रा ( Jagannath Rath Yatra) के अवसर पर आज रविवार को गायत्री नगर…
वैभव कृष्ण के निलंबन पर बोले मुख्य सचिव

वैभव कृष्ण के निलंबन पर बोले मुख्य सचिव, नैतिक मूल्यों की अवहेलना करने वालों को मिलेगा दंड

Posted by - January 10, 2020 0
लखनऊ। नोएडा के सस्पेंड एसएसपी वैभव कृष्ण के लेटर बम के बाद यूपी का पूरा प्रशासन सहम गया है। वैभव…
CM Bhajan Lal

Rising Rajasthan: सीएम ने जर्मनी के निवेशकों को राजस्थान में किया आमंत्रित

Posted by - October 16, 2024 0
म्यूनिख/जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajan Lal) के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने अपनी जर्मनी यात्रा…