baadh

बाढ़ से खराब हुई 16.26 लाख किसानों को मिली 585 करोड़ की मदद

566 0

लखनऊ: बाढ़ अथवा भारी बारिश के चलते खराब हुई कृषि (Agriculture) फसलों से परेशान किसानों को राहत देते हुए योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान 16 लाख 26 हजार किसानों को मुआवजा दिया। ग्राम्य विकास, पंचायती राज (Panchayati Raj) और राजस्व विभाग (Revenue Department) के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सितंबर, अक्टूबर 2021 और फिर जनवरी 2022 में तेज बारिश और बाढ़ के कारण फसलों के नुकसान की सूचना मिली थी।

इसके लिए कृषि और राजस्व विभाग द्वारा गहन सर्वेक्षण कराया गया और पात्र पाए गए 16,26,225 किसानों को राज्य आपदा राहत कोष से 585.95 करोड़ की राशि बतौर मुआवजा सीधे उनके बैंक खाते में भेजी गई। किसानों को राहत देने के इस प्रयास की समीक्षा सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की जा रही है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि एक भी प्रभावित किसान मुआवजा से वंचित न रहे।

आग लगने की घटनाओं से बचाव के हों पुख्ता इंतज़ाम

गर्मी के मौसम में प्रतिवर्ष आग लगने के कारण गेहूं की फसल जलने की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने सतर्कता के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पूर्व की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा के आवश्यक उपाय किए जाने चाहिए। फसल बीमा योजना से कवर किसानों के अलावा यदि किसी किसान की फसल बिजली के तार गिरने/आग लगने से जलती है तो उसे भी मंडी समिति के माध्यम से नियमानुसार मुआवजा दिया जाए।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार कर रही संचारी रोगों पर वार, 30 अप्रैल तक चलेगा विशेष अभियान

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी तहसीलों में फायर टेंडर की सुविधा उपलब्ध के काम को तेज करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि फायर टेंडर के लिए ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतम 15 मिनट और शहरी क्षेत्र में अधिकतम 07 मिनट का रेस्पॉन्स टाइम सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें: किसी को ज्ञानवान बना देना सबसे पवित्र कार्य: सीएम योगी

Related Post

SHABNAM

बावनखेड़ी हत्याकांड: अमरोहा सेशन कोर्ट में शबनम के डेथ वारंट पर आज होगी सुनवाई

Posted by - February 23, 2021 0
अमरोहा । जिले के बामनखेड़ी हत्याकांड में शबनम की दया याचिका राष्ट्रपति द्वारा खारिज कर दी गई थी। इसके बाद…
CM Yogi

तकनीक जब संवेदना से जुड़ती है, तभी विकास समावेशी बनता है – सीएम योगी आदित्यनाथ

Posted by - January 12, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज शासन को रिएक्टिव से प्रोएक्टिव बनाने का…
E-Cart

बुजुर्गों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं को ई कार्ट से श्रीरामलला के दर्शन कराएगी योगी सरकार

Posted by - January 18, 2024 0
अयोध्या । 22 जनवरी को नव्य मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlalla Pran Pratishtha) के बाद बड़ी संख्या में…