TB

महाकुम्भ में पहली बार की गई एआई बेस्ड एक्स हैंड हेल्ड मशीन से टीबी की जांच

178 0

महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के दिशानिर्देशों के मुताबिक प्रदेश में चलाये जा रहे 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान (TB Campaign) को महाकुम्भ (Maha Kumbh) में भी सक्रिय तौर पर चलाया गया। महाकुम्भ मेला क्षेत्र में बने केंद्रीय अस्पताल में सघन टीबी जांच की जा रही है। अस्पताल में एआई बेस्ड हैंड हेल्ड मशीन से TB की ट्रूनॉट जांच की जा रही है। अब तक मेले में लगभग 562 लोंगो की टीबी की जांच की गई है। जिसमें से 19 मरीज टेस्ट में पॉजिटिव पाये गये हैं। मरीजों को डॉट्स की दवाएं उपलब्ध करवाई गई हैं और साथ ही उनके जनपद के चिकित्सालयों से सम्बद्ध कर आगे के इलाज के लिये रेफर कर दिया गया है।

मेले में हुई 562 मरीजों की TB जांच में पाये गये 19 पॉजिटिव

महाकुम्भ मेला केंद्रीय अस्पताल के नोडल चिकित्सा स्थापना डॉ गौरव दुबे ने बताया कि महाकुम्भ में पहली बार TB की एआई बेस्ड जांच की जा रही है। एक्स हैंड हेल्ड मशीन से मरीज के चेस्ट की एक्स रे के माध्यम से पूरी जांच की जाती है। एआई कैमरे चेस्ट में होने वाले इंफ्केशन के आधार पर रोग की संभावना और गंभीरता की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

इसी आधार पर रोगी का इलाज और दवा के कोर्स की सलाह डाक्टर दे रहे हैं। मेले के दौरान चिन्हित किये गये 19 मरीजों को TB के इलाज डाट्स कोर्स के तहत पंजीकृत किया जा चुका है। आगे के इलाज और दवा के कोर्स के लिए मरीजों को उनके गृह जनपदों के जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है।

5 लाख से अधिक मरीजों को मेले में मिली ओपीडी की सुविधा

डॉ गौरव दुबे ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में विभिन्न रोगों की निशुल्क जांच और इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महाकुम्भ में बने केंद्रीय अस्पताल समेत 12 सेक्टरों के अस्पतालों में अब तक ओपीडी में लगभग 5,47,222 मरीजों का इलाज किया जा चुका है। साथ ही अब तक 4,64,272 मरीजों की पैथोलॉजी जांच और लगभग 4,998 माइनर ऑपरेशन और 14 मेजर ऑपरेशन मेले के अस्थाई अस्पताल में किये गये हैं।

इसके अलावा महाकुम्भ के दौरान मेला अस्पताल में 15 डिलिवरी भी की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि मेले में भीड़ और सफोकेशन के पीड़ित हुए कई गंभीर हृदय रोगियों का सफल इलाज अस्पताल में किया गया। इसके साथ ही महाकुम्भ में पहली बार रोगियों को निशुल्क एक्स रे और अल्ट्रासाउण्ड की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

Related Post

CM Yogi

देश-धर्म की रक्षा की प्रेरणा देता है सिख गुरुओं का त्याग और बलिदान : योगी

Posted by - November 19, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को आलमबाग में खालसा चौक का लोकार्पण किया। टेढ़ी पुलिया के नाम…
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने स्वच्छता पर अखिलेश यादव को दिया करारा जवाब, कहा- सपा प्रमुख मक्खी की तरह कर रहे हैं व्यवहार

Posted by - October 1, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की…
CM Yogi performed a special havan with Jagadguru Shankaracharya

जगद्गुरु शंकराचार्य के साथ सीएम योगी ने किया विशिष्ट हवन

Posted by - February 13, 2025 0
जगद्गुरु शंकराचार्य के साथ सीएम योगी गोरखपुर। श्रृंगेरी शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य श्री श्री भारती तीर्थ महासन्निधानम के मंगलमय…
Two devotees got life saving treatment in Central Hospital

मध्य प्रदेश के दो श्रद्धालुओं को मिला जीवनदान, बोले – योगी के यूपी जैसा कोई नहीं

Posted by - January 1, 2025 0
महाकुम्भनगर। महाकुम्भनगर के सेंट्रल हॉस्पिटल ( Central Hospital) में अत्याधुनिक सुविधाओं वाला आईसीयू मरीजों के लिए जीवनदायी साबित हो रहा…